फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: प्रोड्यूसर चिट्टी बाबू ने सामंथा पर कसा तंज, कहा- फिल्म चलाने के लिए ड्रामा कर रही हैं

Tue, 18 Apr 2023 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Apr 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Tripuraneni Chittibabu shocking statement on Samantha Ruth Prabhu says actress career in films has ended
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सामंथा  की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अब हाल ही में, एक प्रोड्यूसर ने सामंथा पर तंज कसते हुए कहा है कि अब सामंथा का फिल्मी करियर खत्म हो चुका है। उनके करियर में कुछ नहीं बचा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 


 
Tripuraneni Chittibabu shocking statement on Samantha Ruth Prabhu says actress career in films has ended
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामंथा अपनी फिल्मों को लेकर तो सुर्खियां बटोरती रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भी वह काफी चर्चा में रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ साल से बड़ी मुश्किलों से गुजर रही हैं। खबरों की मानें तो अभी तक अभिनेत्री नागा चैतन्य संग तलाक से उबर नहीं पाई हैं, इसी बीच वह मायोसिटिस नाम की बीमारी का शिकार हो गईं। इस वजह से सामंथा को एक्टिंग से कुछ वक्त की दूरी बनानी पड़ गई थी। बावजूद इसके सामंथा फिल्में कर रही हैं और हार नहीं मान रही हैं।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग की खत्म, बॉबी देओल के साथ केक काटकर मनाया जश्न


 
Tripuraneni Chittibabu shocking statement on Samantha Ruth Prabhu says actress career in films has ended
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा की हालिया रिलीज फिल्म शाकुंतलम दर्शकों की खूब तारीफें बटोर रही है। सामंथा की खूबसूरती ने तो लोगों को पहले ही अपना कायल बना दिया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। फिलहाल, सामंथा को कुछ समय पहले ही मायोसिटिस नाम की बीमारी के बारे में पता चला। अभिनेत्री इस बीमारी का इलाज करवा रही हैं और साथ ही वापस सेट पर भी आ गई हैं। 

Mukesh Chhabra: मां को याद कर इमोशनल हुए मुकेश छाबड़ा, पोस्ट शेयर कर लिखा- अलविदा मां 'आई लव यू'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tripuraneni Chittibabu shocking statement on Samantha Ruth Prabhu says actress career in films has ended
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

चिट्टी बाबू ने अपने हालिया इंटरव्यू में सामंथा को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि सामंथा का फिल्मों में करियर खत्म हो चुका है, और अब वह दोबारा स्टारडम नहीं पा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिपुरनेनी चिट्टी बाबू ने यह दावा सामंथा के फिल्म प्रमोशन के तरीके को देखकर कहा। यही नहीं, उन्होंने सामंथा पर यह भी आरोप लगाया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनी बीमारी और हेल्थ कंडीशन का इस्तेमाल कर रही हैं। 

Chhipkali in Court: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं

विज्ञापन
Tripuraneni Chittibabu shocking statement on Samantha Ruth Prabhu says actress career in films has ended
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इंटरव्यू में  चिट्टी बाबू से पूछा गया कि सामंथा फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन के दौरान काफी इमोशनल लग रही थीं। इसपर उन्होंने कहा कि यह नकली था। सामंथा बता रही थीं कि शकुंतला बनने के लिए उन्हें क्या कुछ सहना पड़ा। लेकिन सभी एक्टर्स ऐसा करते हैं। उन्हें किरदार में घुसने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है। 'यशोदा' के प्रमोशन के दौरान भी ऐसा ही था। यह सही नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed