सब्सक्राइब करें

Trisha Krishnan Mourns: 'अब मेरी जिंदगी का कोई मतलब नहीं..', पेट डॉग के निधन पर टूटीं तृषा, काम से ब्रेक लिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

तृषा ने अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मेरे बेटे जोरो का इस क्रिसमस की सुबह जल्दी निधन हो गया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरे जीवन का अब कोई मतलब नहीं है। मैं और मेरा परिवार टूट गए हैं और सदमे की स्थिति में हैं।"

विज्ञापन
Trisha Krishnan has been left devastated after the demise of her pet dog Zorro shares an emotional note
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan

हर तरफ क्रिसमस की धूम है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, आज क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं लेकिन अभिनेत्री तृषा कृष्णन के घर में मातम छा गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। यही नहीं, अभिनेत्री ने एक इमोशनल नोट भी साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने अपने इस करीबी के लिए क्या पैगाम दिया है। आइए जानते हैं।

Trending Videos
Trisha Krishnan has been left devastated after the demise of her pet dog Zorro shares an emotional note
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan

तृषा पर टूटा दुखों का पहाड़
हाल ही में, अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने प्रशंसकों के साथ साझा किया है कि उनके पेट डॉग जोरो का निधन हो गया है। अभिनेत्री के घर क्रिसमस के दिन यह दुर्घटना हुई है। तृषा ने अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मेरे बेटे जोरो का इस क्रिसमस की सुबह जल्दी निधन हो गया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरे जीवन का अब कोई मतलब नहीं है। मैं और मेरा परिवार टूट गए हैं और सदमे की स्थिति में हैं।"
 
View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha Krishnan has been left devastated after the demise of her pet dog Zorro shares an emotional note
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan

पोस्ट कर इमोशनल हुईं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं अब अपने काम से कुछ समय के लिए छुट्टी ले लूंगी और अपने काम से दूर रहूंगी।" अभिनेत्री की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस जोरो को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यही नहीं खुशबू सुंदर ने अभिनेत्री की पोस्ट के नीचे टिप्पणी की, "ओह नहीं। यह नहीं होना चाहिए था। मजबूत रहो।" हंसिका मोटवानी ने भी जोरो के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, "उनकी आत्मा को शांति मिले।"

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender: साल 2024 में कैमियो रोल से इन सितारों ने बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में वरुण से लेकर सलमान तक शामिल

Trisha Krishnan has been left devastated after the demise of her pet dog Zorro shares an emotional note
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan

सोशल मीडिया पर फैंस ने व्यक्त किया शोक
तृषा के फैंस ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'पेट डॉग का जाना सच में काफी दुख देने वाला होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं समझ सकता हूं कि यह दुख कितना असहनीय होता है। मजबूत रहो तृषा।' एक और यूजर ने लिखा,'जब हमारा सबसे अच्छा और सच्चा दोस्त इस दुनिया को अलविदा कह दे तो सच में काफी दुख होता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender: साल 2024 में कैमियो रोल से इन सितारों ने बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में वरुण से लेकर सलमान तक शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed