फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: हिना की कैंसर जर्नी में बॉयफ्रेंड रॉकी ने दिया साथ, पुराने समय को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
सार

हिना खान टीवी, फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। साथ ही उन्होंने कैंसर से एक लंबी जंग भी लड़ी हैं, वह एक फाइटर हैं। हिना की इस कैंसर जर्नी में सबसे ज्यादा सपोर्ट उन्हें बॉयफ्रेंड रॉकी से मिला। वह खुद को खुशनसीब मानती हैं, जो उन्हें इतना अच्छा पार्टनर मिला। 

विज्ञापन
Tv Actress Hina Khan Talk About Her Cancer Journey And BoyFriend Rocky Support
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

हिना कुछ लंबे समय से कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही हैं। हाल ही में उनकी कीमोथैरेपी सेशन पूरे हुए। इस पूरे ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान पूरी तरह से एक्टिव रहीं, साथ ही एक वेब सीरीज में भी नजर आईं। हिना खान को इस जर्नी के दौरान सबसे ज्यादा सपोर्ट अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से मिला। हाल ही में उन्होंने रॉकी से मिले सपोर्ट के बारे में बात की और काफी इमोशनल हो गईं। 



 
Tv Actress Hina Khan Talk About Her Cancer Journey And BoyFriend Rocky Support
हिना खान-रॉकी - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
बॉयफ्रेंड रॉकी ने किया बहुत सपोर्ट 
कर्ली टेल्स को दिए गए हालिया इंटरव्यू में हिना खान बताती हैं, ‘मैं कैंसर जर्नी में रॉकी हमेशा साथ खड़े रहे। मैं जब भी उनका नाम लेती हूं, जो मेरा गला भर आता है। उन्होंने जो सपोर्ट मुझे दिया, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। उनके जैसा पार्टनर हर महिला को मिलना चाहिए।’ यह सब कहते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो जाती हैं। 
Tv Actress Hina Khan Talk About Her Cancer Journey And BoyFriend Rocky Support
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
12 साल से साथ हैं रॉकी-हिना 
हिना खान और रॉकी के रिलेशनिशिप की बात करें तो ये दोनों लगभग 12 साल से साथ हैं। रॉकी से हिना की मुलाकता, उनके पहले सीरियल के सेट पर हुई। एक बार वह रॉकी से गले मिली और उन्हें अहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actress Hina Khan Talk About Her Cancer Journey And BoyFriend Rocky Support
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
दोनों के शौक एक जैसे हैं
हिना खान इंटरव्यू में बताती हैं कि रॉकी और उनके शौक एक जैसे हैं। दोनों को खाने का शौक है, ट्रैवलिंग का शौक है। इस वजह से दोनों के बीच एक बॉन्ड आसानी से बन गया था। हिना कहती हैं, ‘मैं रॉकी को हमेशा कहती हूं कि जैसे तुम मुझे प्यार करते हो, वैसा प्यार में नहीं कर पाती हूं। लेकिन इस बात का अहसास रॉकी मुझे कभी नहीं होने देता है।’ 
विज्ञापन
Tv Actress Hina Khan Talk About Her Cancer Journey And BoyFriend Rocky Support
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
वेब सीरीज में नजर आईं हिना खान
हिना खान कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान ही एक वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ में भी नजर आईं। यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज थी। हिना खान के काम को इस सीरीज में काफी पसंद किया गया था। आगे भी वह चैलेंजिंग रोल करने की ख्वाहिश रखती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed