फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: टीवी की ये हसीनाएं कर चुकी हैं बी-ग्रेड फिल्मों में काम, लिस्ट में नाम देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Tue, 09 Apr 2024 02:17 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
TV Actresses Who Worked in B Grade Movies Rashami Desai Shama Sikander Disha Vakani Urvashi Dholakia
टेलीविजन की मशहूर हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

टेलीविजन की मशहूर हसीनाएं अक्सर संस्कारी बहुओं के किरदार में नजर आती हैं। उनके फैंस हमेशा उन्हें बहू के अवतार में ही देखना पसंद करते हैं, लेकिन हम आज आपको बताने वाले हैं उन टेलीविजन की मशहूर संस्कारी बहुओं के बारे में जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड की फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इन फिल्मों में काफी बोल्ड दृश्य भी दिए थे। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी हसीनाएं शामिल हैं--
TV Actresses Who Worked in B Grade Movies Rashami Desai Shama Sikander Disha Vakani Urvashi Dholakia
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में टीवी शो 'उतरन' से मशहूर हुईं रश्मि देसाई का नाम सबसे पहले आता है। रश्मि देसाई ने काफी कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि को पैसों की तंगी की वजह से भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रश्मि की फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' अपने बोल्ड दृश्यों के लिए मशहूर है। 

अबाया छोड़ बोल्ड हुईं ये PAK अभिनेत्रियां, उर्फी को भी देती हैं मात
TV Actresses Who Worked in B Grade Movies Rashami Desai Shama Sikander Disha Vakani Urvashi Dholakia
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर भी अपने करियर के शुरूआती दिनों में कई बोल्ड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें फिल्म 'अंश' और 'बाइपास रोड' का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Who Worked in B Grade Movies Rashami Desai Shama Sikander Disha Vakani Urvashi Dholakia
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम
'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में मशहूर हुई उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। दर्शक आज भी उन्हें 'कोमोलिका' के नाम से पहचानते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइकोनिक रोल को करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी बी-ग्रेड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उर्वशी ने ‘चुंबन द किस’ और ‘स्वप्नम' जैसी फिल्मों में कई बोल्ड दृश्य दिए हैं। 
विज्ञापन
TV Actresses Who Worked in B Grade Movies Rashami Desai Shama Sikander Disha Vakani Urvashi Dholakia
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दिशा वकानी को रातों-रात टेलीविजन का स्टार बना दिया था, लेकिन इस शो से पहले दिशा भी छोटे बजट की बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दिशा फिल्म 'कमसिन- द अनटच्ड' में काम कर चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed