Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ulajh actress Janhvi Kapoor shares her feeling towards Big Commercial Films As They are Easy not Glamour
{"_id":"66a1ed9ba043da579f0d77ee","slug":"ulajh-actress-janhvi-kapoor-shares-her-feeling-towards-big-commercial-films-as-they-are-easy-not-glamour-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: बड़ी कमर्शियल फिल्में नहीं करतीं जान्हवी कपूर, क्योंकि वे आसान होती हैं, बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: बड़ी कमर्शियल फिल्में नहीं करतीं जान्हवी कपूर, क्योंकि वे आसान होती हैं, बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:55 AM IST
सार
इन दिनों जान्हवी कपूर निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म 'उलझ' को लेकर लगाता सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'उलझ' से पहले जान्हवी शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ अभिनय किया था। जान्हवी ने फिल्मों को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों जान्हवी कपूर निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म 'उलझ' को लेकर लगाता सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'उलझ' से पहले जान्हवी शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ अभिनय किया था। जान्हवी ने फिल्मों को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। जान्हवी के फिल्म करियर पर एक नजर डाले तो 'उलझ', 'मिली' और 'गुडलक जेरी' जैसी कम व्यावसायिक फिल्में ज्यादा देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने अपनी फिल्मों को लेकर कहा कि उन्हें इस तरह के आसान प्रोजेक्ट अपनाने और एक बड़ी व्यावसायिक फिल्म करने से ज्यादा संतोषजनक लगते हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा, ''मैं बहुत ही आसान सफर चुन सकती थी। मैं इस फिल्म की जगह या मेरे पिछले कुछ फिल्मों की जगह, मैं बड़ी कमर्शियल फिल्में कर सकती थी, जहां ग्लैमर होता जिसकी वजह से आसानी से पॉपुलैरिटी पाई जा सकती है। यहां तक की जिसमें बॉक्स ऑफिस का नंबर भी गारंटीड होता है, यानी की सफलता तय होती है। वो बहुत आसान जर्नी है, लेकिन जैसी फिल्में मैं करती हूं उसमें बहुत जोखिम है। मैंने जो प्रोजेक्ट किए हैं, उनके बजाय मैं एक ग्लैमरस भूमिका कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी ने आगे कहा, "अगर हम बॉक्स ऑफिस को देखें तो मैंने हमेशा से ही जोखिम वाली फिल्में चुनी हैं, जो कि साधारण होने की वजह से हिट होने की तुलना में अधिक असफल फिल्में रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में मेरा विकास अधिक संतोषजनक सफर रहा है।''
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर ने सुहाना का किरदार निभाया है, जो लंदन दूतावास में अपने महत्वपूर्ण कार्य के दौरान एक विश्वासघाती इंसान की साजिश में उलझ जाती है। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'उलझ' में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।