फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ulajh BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ही 'उलझ' गई फिल्म की कमाई, जान्हवी को करना पड़ा छोटे आकंड़ों में संतोष

Fri, 02 Aug 2024 08:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 02 Aug 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Ulajh Box Office Collection day 1 Know Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Rajendra Gupta Film Earnings
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' आज रिलीज हो गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया। फिल्म रिलीज के बाद हर किसी का ध्यान ओपनिंग डे पर होता है। आइए जानते हैं कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कितना है।

Ulajh Box Office Collection day 1 Know Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Rajendra Gupta Film Earnings
उलझ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया की निर्देशित फिल्म उलझ देशभक्ति फिल्मों की श्रेणी में आती है। ये फिल्म देशभक्ति पर एक उल्टा कार्ड खेलती है। फिल्म की कहानी ‘उलझ’ यूनाइटेड किंगडम में भारतीय दूतावास में एक युवा सरकारी अधिकारी सुहाना भाटिया (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके साथ ही सुहाना नेपोटिज्म का बोझ भी अपने सिर पर लेकर चलती हैं।

Ulajh Box Office Collection day 1 Know Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Rajendra Gupta Film Earnings
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म में जान्हवी कपूर के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है, उन्होंने 'उलझ' के लिए अपना कार्दशियन अवतार त्याग दिया और स्टार्च-कॉटन साड़ी पहनी। अभिनेत्री ने ईमानदारी से काम किया है और अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई है जो उन्हें मेरिट लिस्ट में ला सकती है। वहीं, अब एक बार फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी एक नजर डालते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Ulajh Box Office Collection day 1 Know Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Rajendra Gupta Film Earnings
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

उलझ के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कुल कमाई की है। वही उलझ का बजट 40-45 करोड़ के बीच में है। इस तरह अगर फिल्म ने पहले दिन चार से पांच करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग कलेक्शन की होती तो यह फिल्म के लिए ठीक शुरुआत मानी जाती। हालांकि, जान्हवी के करियर के लिए यह फिल्म बड़ी ओपनिंग साबित नहीं हुई है। जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज यानी 2 अगस्त को उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed