Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ulajh Box Office collection Day 12 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
{"_id":"66bb9a589ac2f1136300f4fc","slug":"ulajh-box-office-collection-day-12-janhvi-kapoor-gulshan-devaiah-roshan-mathew-sudhanshu-film-total-earning-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ulajh BO Collection Day 12: रेंगते हुए 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही 'उलझ', 12वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ulajh BO Collection Day 12: रेंगते हुए 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही 'उलझ', 12वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उलझ फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 12 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई है। हर गुजरते दिनों के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता जा रहा है और रोज 'उलझ' दर्शकों के लिए तरस रही है। वहीं, अब 12वें दिन के भी आंकड़ें सामने आ चुके हैं। चलिए एक नजर डालते हैं...
2 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन भी फिल्म ने उछाल के साथ दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती चली गई।
3 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
मंडे टेस्ट में 'उलझ' बुरी तरह से फेल हुई। चौथे दिन ही फिल्म की कमाई करोड़ से सीधा लाखों में सिमट के रह गई। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन गिरावट देखने को मिली और इसने 55 लाख रुपये कमाई। वहीं, सांतवें दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये में ही सिमट गई। ऐसे में फिल्म का एक सप्ताह का कलेक्शन कुल 7.2 करोड़ रुपये हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' की हालत आठवें दिन और खराब हो गई। इसने आठवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने नौवें दिन 58 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं रविवार को फिल्म की सारी उम्मीदें टूट गईं और इसने 10वें दिन 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और 11वें दिन फिल्म ने मामूली उछाल के साथ 13 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 12वें दिन 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
वहीं बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो अब तक 'उलझ' 8.94 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 10 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंचने से पहले ही यह दम तोड़ चुकी है। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।