{"_id":"66def4a355a737498904afe9","slug":"upcoming-bollywood-horror-comdey-films-stree-3-bhediya-2-bhool-bhulaiya-3-akshay-kumar-movie-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horror comdey Films: भूल भुलैया 3 में हॉरर के साथ दिखेगा कॉमेडी का तड़का, भूत बंगला से अक्षय बरसाएंगे कहर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Horror comdey Films: भूल भुलैया 3 में हॉरर के साथ दिखेगा कॉमेडी का तड़का, भूत बंगला से अक्षय बरसाएंगे कहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:44 PM IST
सार
स्त्री 2 की सफलता के बाद कई और बॉलीवुड हॉरर फिल्में जल्द आने वाली हैं। आज ही एक और हॉरर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है। फिल्म का नाम है भूत बंगला। यह निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। आज सुबह ही अक्षय की फिल्म भूल बंगला की घोषणा हुई है, जिसका छोटा टीजर काफी खतरनाक दिखाई दिया। अक्षय की फिल्म के अलावा भी कई हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्में आने वाली हैं।
स्त्री 2 की सफलता के बाद कई और बॉलीवुड हॉरर फिल्में जल्द आने वाली हैं। आज ही एक और हॉरर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है। फिल्म का नाम है भूत बंगला। यह निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। आज सुबह ही अक्षय की फिल्म भूल बंगला की घोषणा हुई है, जिसका छोटा टीजर काफी खतरनाक दिखाई दिया। अक्षय की फिल्म के अलावा भी कई हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्में आने वाली हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार की आगामी हॉरर फिल्म भूत बंगला की घोषणा आज नाम के साथ हुई है। हालांकि, फिल्म का एक पोस्टर कल रिलीज हुआ था, लेकिन उसमें नाम सामने नहीं आया था। अब आज अक्षय के जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नाम भूत बंगला घोषित कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। इस फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म की एक झलक दिखाई थी। अक्षय के 57वें जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म भूत बंगला की घोषणा हुई है, जो साल 2025 में रिलीज होगी।
स्त्री की आपार सफलता के बाद स्त्री 3 की भी आने की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में इस बार विजय नगर के वैम्पायर्स का आतंक देखने को मिल सकता है, जैसा की स्त्री 2 में दिखाया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के होने की बात सामने आई है। हालांकि फिल्म स्त्री 3 की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इतना जरूर है कि स्त्री 3 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव जरूर नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3 में इसकी पिछली किस्त से भी ज्यादा हॉरर कॉमेडी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा बनकर लोगों का भूत भगाते नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। प्रशंसकों को कार्तिक की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
भेड़िया 2 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन वरुण धवन की यह फिल्म कब रिलीज होगी। इस बात का खुलासा अभीतक नहीं हो पाया है। हो सकता है कि फिल्म में एक बार फिर से वरुण के साथ कृति सेनन दिखाई दें या फिर यह भी हो सकता है कि इस फिल्म में एक ही जगह हो हीरोइन हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।