Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Upcoming Bollywood Movies in July Month Metro in Dino Saiyaara Kaalidhar Laapata Aap Jaisa Koi Malik
{"_id":"6863cd9b9e7bc6e0370574ad","slug":"upcoming-bollywood-movies-in-july-month-metro-in-dino-saiyaara-kaalidhar-laapata-aap-jaisa-koi-malik-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"July Movie Release: एक्शन से लेकर रोमांस तक, जुलाई में मिलेगा भरपूर मनोरंजन; थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
July Movie Release: एक्शन से लेकर रोमांस तक, जुलाई में मिलेगा भरपूर मनोरंजन; थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:39 PM IST
सार
Movie Release In July: जुलाई का महीना मानसून का महीना माना जाता है। इस महीने को प्यार का सिंबल माना जाता है। ऐसे में मानसून के इस पूरे महीने भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। एक से बढ़कर एक लव स्टोरी रिलीज को तैयार हैं। यहां जानिए पूरी लिस्ट।
जून की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन एंटरटेनमें इस महीने भी भरपूर मिलने वाला है। बॉलीवुड को जुलाई के महीने से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इस महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जुलाई में रोमांस से लेकर एक्शन तक की भरपूर डोज मिलने वाली है। जानते हैं इस महीने कौनसी फिल्में सिनेमाघरों में होने जा रही हैं रिलीज।
2 of 8
मेट्रो इन दिनों ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official
मेट्रो इन दिनो
इस महीने एंटरटेनमेंट की शुरुआत एक-दो नहीं बल्कि चार-चार लव स्टोरीज से होने वाली है। महीने के पहले शुक्रवार को ही अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनो’ सिनेमाघरों में आ रही है। 4 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अलग-अलग चार प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म मेट्रो सिटी लव स्टोरीज पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
3 of 8
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
आंखों की गुस्ताखियां
जुलाई के दूसरे हफ्ते एक और लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर 11 जुलाई को रिलीज हो रही ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
मालिक
अब तक लवर बॉय बनकर नजर आए राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनकर खूनखराबा करने निकल पड़े हैं। राजकुमार राव की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मालिक’ भी 11 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे समेत कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
'तन्वी द ग्रेट'
- फोटो : इंस्टाग्राम
तन्वी द ग्रेट
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अनुपम खेर अब बतौर निर्देशक अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित इस फिल्म में तन्वी नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी समेत एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।