फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर

Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

अगले छह महीनों में बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली टक्कर 'इंडियन 2' और 'सरफिरा' के बीच होगी। दोनों फिल्में 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Upcoming Movies of big actors in 2024 which will be released on the same day at the box office
फिल्म कलाकार - फोटो : अमर उजाला

साल 2024 को खत्म होने में केवल छह महीने बाकी है, लेकिन फिल्मी दुनिया की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर असली मुकाबला शुरू होने वाला है। दरअसल, आने वाले छह महीनों में कई बड़े कलाकारों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में देखना होगा कि किसकी फिल्म किस पर भारी पड़ेगी और दर्शक किस सितारे की फिल्म पर ज्यादा प्यार बरसाएंगे। आइए डालते हैं, ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर, जो जुलाई से दिसंबर के अंतराल में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Upcoming Movies of big actors in 2024 which will be released on the same day at the box office
'इंडियन 2' और 'सरफिरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan/@akshaykumar

अगले छह महीनों में बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहली टक्कर 'इंडियन 2' और 'सरफिरा' के बीच होगी। दोनों फिल्में 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होंगी। 'इंडियन 2' में कमल हासन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म का पहला भाग साल 1996 में रिलीज हुआ था। वहीं, 'सरफिरा' में अक्षय कुमार लीड रोल अदा कर रहे हैं। यह फिल्म सूर्या की 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है।

Upcoming Movies of big actors in 2024 which will be released on the same day at the box office
'स्त्री 2' और 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor/@thejohnabraham

एक बार फिर से जॉन अब्राहम की फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही है, हम बात कर रहे हैं जॉन की फिल्म 'वेदा' की, जिसकी टक्कर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से होगी। यह तीनों फिल्में 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होंगी। 'वेदा' का निर्देशन निखिल आडवाणी और हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movies of big actors in 2024 which will be released on the same day at the box office
'लकी भास्कर' और 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan/@jrntr

27 सितंबर, 2024 को दो बड़े दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। इनमें एक है 'देवरा', जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और दूसरी है दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर'। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख बदली जा सकती है। इस पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।

विज्ञापन
Upcoming Movies of big actors in 2024 which will be released on the same day at the box office
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn/@kartikaaryan

दिवाली 2024 पर भी बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम अगेन' एक साथ सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी और 'सिंघम अगेन' का रोहित शेट्टी ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed