अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर पति मोहसिन अख्तर मीर से कथित तलाक की खबरों के बीच सोमवार शाम को एक इवेंट में शामिल होती नजर आईं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन हाल ही में, उन्होंने इसकी पुष्टि की, क्योंकि वह बिना अपनी शादी की अंगूठी के कार्यक्रम में शामिल हुईं। हालांकि, अभिनेत्री की तस्वीरें देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
Urmila Matondkar: तलाक की खबरों के बीच बगैर वेडिंग रिंग के स्पॉट हुईं उर्मिला, लोगों ने दिया 'क्वीन' का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इवेंट से उर्मिला का वीडियो अब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह पर्पल कलर के लहंगे और कोट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों का एक बन बनाया और रेड कार्पेट पर चलते हुए और पैप्स के लिए पोज देते हुए मुस्कुराती नजर आईं। तभी प्रशंसकों की नजर इस पर पड़ी कि उर्मिला इस कार्यक्रम में अपनी शादी की अंगूठी के बगैर आईं और उन्होंने इसे छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया।
कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि हुई थीं कि उर्मिला और मोहसिन अलग हो चुके हैं और अभिनेत्री ने अब तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
उर्मिला की तस्वीर देख फैंस ने उनकी खूब प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, 'उर्मिला कितनी कॉन्फिडेंट लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उर्मिला पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'उर्मिला के चेहरे का ग्लो बता रहा है कि वह कितनी खुश हैं। इंसान अंदर से खुश होता है तो वह चेहरे पर नजर आ ही जाता है।'
बता दें कि तलाक विवाद के बीच मोहसिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उर्मिला की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। दूसरी ओर, उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपना आखिरी पोस्ट जून 2023 में अपने फॉलोअर्स को ईद की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पिछले एक साल में दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और कंटेंट ऑनलाइन शेयर करने से परहेज किया है।
Kajol: काजोल को पसंद है बगैर सोशल मीडिया की जिंदगी, बोलीं- लोगों को लगता है कि वह कुछ भी बोल सकते हैं