फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: बड़े उम्र के हीरो के साथ रोमांस करने पर उर्वशी को नहीं कोई दिक्कत, बोलीं- फिल्म को होगा फायदा

Fri, 25 Oct 2024 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Oct 2024 01:06 PM IST
सार

Urvashi Rautela On Age Gap: उर्वशी रौतेला ने दावा किया कि उनके और नंदमुरी बालकृष्ण के बीच उम्र का अंतर भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा अंतर है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela on romancing older star in films actress says the more the age gap is it benefits the film
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में, उर्वशी रौतेला ने 2013 की फिल्म सिंह साहब द ग्रेट में अपने से बहुत बड़े सनी देओल के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है और बताया है कि उन्हें अपने से बड़े उम्र के हीरो के साथ काम करने में कोई पेरशानी नहीं हुई थी।

Urvashi Rautela on romancing older star in films actress says the more the age gap is it benefits the film
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

सनी देओल के साथ काम करने पर बोलीं उर्वशी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा कि उन्हें फिल्मों में उम्र के इतने बड़े अंतर से कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि इसका मतलब है कि उन्हें ऐसे स्थापित सितारों के साथ काम करना है जिनके पास बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी बड़े आदमी को डेट नहीं करेंगी। आईडीवा के साथ बातचीत में उर्वशी से पूछा गया कि क्या 19 साल की उम्र में सनी देओल के साथ रोमांस करना अजीब लगा? इस पर अभिनेत्री ने कहा,  "यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा उम्र का अंतर है, अगर मैं गलत हूं तो मुझे सही करें। हमारे बीच 38 साल का उम्र का अंतर था। मैं उनके बेटों से भी छोटी थी।"

Urvashi Rautela on romancing older star in films actress says the more the age gap is it benefits the film
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

बड़े हीरो के साथ काम करने में नहीं कोई परेशानी
अभिनेत्री ने आगे कहा, "अगर निर्देशक को लगता है कि कोई समस्या नहीं है, तो ठीक है। हां, मेरे और सनी देओल के बीच 38 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन अब मैं वह रिकॉर्ड तोड़ रही हूं। मैं एनबीके 109 कर रही हूं, जो एक बड़े बजट की , साउथ की फिल्म है। मैं बालकृष्ण गारू के साथ काम कर रही हूं, और हमारे बीच उम्र का अंतर है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा उम्र का अंतर है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela on romancing older star in films actress says the more the age gap is it benefits the film
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म को होगा फायदा
एक बार फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात से कोई परेशानी है, तो उर्वशी ने कहा, "उम्र का अंतर जितना ज्यादा होगा, फिल्म को उतना ही फायदा होगा। स्टार जितना बड़ा होगा, उसके उतने ही ज्यादा प्रशंसक होंगे। सिनेमा के लिहाज से फिल्म को इससे काफी फायदा होता है, लेकिन निजी तौर पर नहीं।"

विज्ञापन
Urvashi Rautela on romancing older star in films actress says the more the age gap is it benefits the film
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
बता दें कि सिंह साहब द ग्रेट सनी देओल के करियर में मंदी के दौर में रिलीज हुई थी। अभिनेता ने साल 2023 में गदर 2 की सफलता के साथ वापसी की। इसके बाद वह आगामी लाहौर: 1947, बॉर्डर 2 फिल्म में काम करेंगे।

Singham Again: रिलीज से पहले 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट का चुलबुला अंदाज, अक्षय ने फोटो साझा कर बढ़ाया हौंसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed