फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vettaiyan: बड़े पर्दे पर जूनियर एनटीआर की 'देवरा' से भिड़ेंगे रजनीकांत, 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Mon, 03 Jun 2024 01:25 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Jun 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Vettaiyan to release on 10 October Rajinikanth movie will clash with jr ntr film devara on box office
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों पर भी खूब छाया है। फिल्म के बारे में लगातार दर्शक छोटी से छोटी जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज की तारीख पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा खुद अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान किया है। हालांकि, 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट जान प्रशंसकों को झटका लगा है, क्योंकि अभिनेता की फिल्म जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के साथ टकराएगी।

Vettaiyan to release on 10 October Rajinikanth movie will clash with jr ntr film devara on box office
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सुपरस्टार रजनीकांत इस समय हिमालय की अपनी वार्षिक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उनके दौरे से एक नया क्लिप सामने आया है, जिसमें वे एक योगी से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में वे निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की 'वेट्टैयन' के लिए अपने हिस्से को पूरा करने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दशहरा की छुट्टियों के दौरान 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'कुली' के बारे में भी अपडेट साझा किया।

Vettaiyan to release on 10 October Rajinikanth movie will clash with jr ntr film devara on box office
वेट्टैयन की शूटिंग सेट पर रजनीकांत - फोटो : एक्स

आधिकारिक एलान करने से पहले ही 'वेट्टैयन' की टीम ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। योगी से बातचीत के दौरान रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने 'वेट्टैयन' के लिए अपने हिस्से पूरे कर लिए हैं और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। वहीं अब दिलचस्प बात यह है कि जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा की पैन इंडियन एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' भी उसी तारीख को रिलीज होने वाली है। इसका मतलब अब साफ है कि बड़े पर्दे पर रजनीकांत और जूनियर एनटीआर एक साथ भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vettaiyan to release on 10 October Rajinikanth movie will clash with jr ntr film devara on box office
फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम

रजनीकांत ने इसके बाद निर्देशक लोकेश कनगराज की 'कुली' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'एक नई फिल्म भी है। मैं 10 जून से इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।' रजनीकांत अध्यात्म के बारे में मुखर रहे हैं। हर साल वे हिमालय की यात्रा पर जाते हैं । इस साल उन्होंने केदारनाथ, बद्रीनाथ और कई अन्य तीर्थस्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा था, 'हर साल मुझे नया अनुभव मिलता था, जिससे मुझे अपनी आध्यात्मिक यात्रा बार-बार जारी रखने की प्रेरणा मिलती थी। मुझे विश्वास है कि इस बार भी मुझे नए अनुभव मिलेंगे।'

विज्ञापन
Vettaiyan to release on 10 October Rajinikanth movie will clash with jr ntr film devara on box office
वेट्टैयन - फोटो : एक्स

'वेट्टैयन' का निर्देशन जय भीम फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed