Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vicky Kaushal Birthday He Works Hard For His Characters Like Chhaava Uri Sam Bahadur Sardar Udham And Masaan
{"_id":"6826353fbf099439b101228b","slug":"vicky-kaushal-birthday-he-works-hard-for-his-characters-like-chhaava-uri-sam-bahadur-sardar-udham-and-masaan-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: श्मशान घाट पर रातें गुजारीं, आर्मी की ट्रेनिंग ली; जानें कैसे तैयार करते हैं विक्की अपने किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal: श्मशान घाट पर रातें गुजारीं, आर्मी की ट्रेनिंग ली; जानें कैसे तैयार करते हैं विक्की अपने किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 16 May 2025 08:07 AM IST
सार
Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल की गिनती ऐसे अभिनेताओं में होती है, जो अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं। 'मसान' से लेकर 'छावा' तक विक्की ने अपने किरदारों के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानते हैं किस तरह से की विक्की ने अपने किरदारों की तैयारी।
विज्ञापन
1 of 9
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे’ इस डायलॉग को सुनते ही ‘मसान’ फिल्म का एक सांवला सा लड़का याद आता है। आज ये लड़का बॉलीवुड का ‘छावा’ बन चुका है और पूरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय से दहाड़ लगा रहा है। आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की। 2015 में आई ‘मसान’ से अब तक इन दस सालों में विक्की कौशल का दुख पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब विक्की कौशल की गिनती बॉलीवुड के उन उभरते सितारों में हो रही है, जिन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार माना जाता है। कभी वर्दी में सेना का जवान, कभी सरदार उधम सिंह, कभी सैम मानिक शॉ तो कभी छत्रपति संभाजी महाराज, अपने दस साल के करियर में विक्की कौशल ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।
इन किरदारों के लिए विक्की कौशल ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। कभी किसी किरदार के लिए उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग ली है, तो कभी अपना वजन बढ़ाया और कम किया है। कभी खुद को किरदार में ढालने के लिए उन्होंने बनारस में श्मशान घाटों पर डोम के साथ वक्त बिताया, तो कभी युद्ध में लड़ने के लिए उन्होंने घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखी। आज विक्की कौशल के 37वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके कुछ प्रमुख किरदारों और उन किरदारों के लिए की गई विक्की कौशल की खास तैयारी के बारे में।
2 of 9
मसान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मसान
2015 में आई फिल्म ‘मसान’ से विक्की कौशल ने पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने श्मशान घाट पर चिता जलाने वाले दीपक कुमार का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए विक्की ने बनारस में श्मशान घाट पर डोम (चिता जलाने वाले) के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर कई दिन बिताए, स्थानीय लोगों से बात की और उनके दैनिक जीवन को करीब से जाना। उनकी बोलचाल-भाषा की प्रेक्टिस की।
3 of 9
रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रमन राघव 2.0
रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल ने एक नशे के आदी पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। अपने इस किरदार को निभाने के लिए विक्की ने काफी तैयारी की थी। वो एक दिन में 5 से 6 पैकेट सिगरेट पी जाते थे। साथ ही उन्होंने कोकीन और ड्रग्स लेने की भी प्रेक्टिस की थी। हालांकि, फिल्म में कोकीन की जगह ग्लूकोज पाउडर को दिखाया गया था।
मनमर्जियां
2018 में आई फिल्म ‘मनमर्जियां’ में विक्की कौशल ने विक्की संधू नाम के एक युवा लड़के का किरदार निभाया था। जो जिम में बॉडी बनाता है और पंजाबी म्यूजिक सुनता है। विक्की कौशल अपने इस किरदार को अपना दूसरा रूप मानते हैं, जिसने उन्हें आजादी से जीने का मौका दिया। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने पहली बार अपना वजन बढ़ाया था। साथ ही उन्होंने अपने वर्कआउट और डाइट पर भी काफी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 9
विक्की कौशल और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू
रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में विक्की कौशल ने संजय दत्त के दोस्त कमली की भूमिका निभाई थी। सहायक किरदार की इस भूमिका में भी विक्की ने अपनी छाप छोड़ी थी और उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में विक्की ने गुजराती युवक का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने गुजराती भाषा सीखी थी और असली जीवन के कमली यानी परेश गिलानी से भी मुलाकात की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।