फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: छावा के लिए विक्की कौशल ने बढ़ाया 25 किलो वजन, बोले- 'छह सात महीने तक घुड़सवारी करना भी सीखा'

Thu, 23 Jan 2025 08:48 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:48 AM IST
सार

फिल्म 'छावा' के लिए विक्की कौशल ने घुड़सवारी सीखी, उन्होंने फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया। ये सभी बातें विक्की ने ट्रेलर लॉन्च में बताई है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal increased his weight by 25 kg also learn Ghudsawari For Film Chhaava know all details
छावा का दृश्य - फोटो : यूट्यूब
विक्की कौशल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 'छावा' फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए थे। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया। हाल ही में छावा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल ने फिल्म के लिए अपने किरदार की तैयार की लेकर कुछ बातें कही हैं।
Vicky Kaushal increased his weight by 25 kg also learn Ghudsawari For Film Chhaava know all details
छावा रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल ने कई ये बात
विक्की कौशल ने बताया कि वे बहुत समय से एक एक्शन फिल्म करना चाहते थे। उन्होंने फिल्म 'छावा' के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया। उन्होंने बताया, “मैंने जो आखिरी एक्शन फिल्म की थी, वह उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक थी। तब से, मैं फिर से एक्शन करने के अवसर के लिए तरस रहा हूं। मुझे नहीं पता था कि वे मुझे घोड़े पर बिठाएंगे और तलवार चलाने को कहेंगे। लेकिन सब कुछ नया था। मैं घुड़सवारी नहीं जानता था, इसलिए मैंने इसके लिए प्रशिक्षण लिया, साथ ही तलवारबाजी और भाला युद्ध भी किया- हर चीज में 6-7 महीने तक उचित प्रशिक्षण शामिल था। फिर वजन बढ़ा- मैं 80 किलो से 105 किलो हो गया।”
 

Chhaava: छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे संभाजी को कहते थे 'छावा', वीरता ऐसी कि औरंगजेब चाहता था उनके जैसी औलाद

Vicky Kaushal increased his weight by 25 kg also learn Ghudsawari For Film Chhaava know all details
छावा - फोटो : यूट्यूब
स्टंट सीन के बारे में बताई बात
विक्की कौशल ने कहा, मैंने कई महीनों तक एक्शन ट्रेनिंग और सीक्वेंस की प्रैक्टिस की। एक्शन कोरियाग्राफर परवेज सर और उनकी टीम ने हमारा साथ दिया। टीजर में जा एक्शन दिखाया गया है वो करीब दो हजार लोगों की टीम ने कड़ी धूप में शूट किया है। इसमें 500 स्टंटमैन शामिल थे। 
 

Chhaava Trailer: ‘मौत के घुंघरू पहनकर...’ दमदार डायलॉग से सजा छावा का ट्रेलर; दो घंटे में मिले 15 लाख व्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal increased his weight by 25 kg also learn Ghudsawari For Film Chhaava know all details
छावा का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
इस दिन रिलीज होगी 'छावा'
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'छावा' पहले पुष्पा 2 के साथ दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने इसके बाद फिल्म की रिलीज की तारीख को फरवरी महीने में शिफ्ट कर दिया गया। इस फिल्म को अब 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों के लुक्स भी सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed