फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: कंगना की 'इमरजेंसी' की घटी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'आजाद' और 'फतेह' की भी निकली हवा

Thu, 23 Jan 2025 08:25 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:25 AM IST
सार

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से लेकर सोनू सूद की 'फतेह' तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही हैं। आइए आपको बताते हैं बुधवार को फिल्मों के बॉक्स ऑफिस का हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Kangana Ranaut Emergency Ajay Devgn Azaad Fateh flopped Game Changer Pushpa 2 Box Office
इमरजेंसी, आजाद, गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
अमन देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' और कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी है। वहीं, गेम चेंजर और फतेह को लेकर भी लोग खास पसंद नहीं कर रहे हैं। फतेह, आजाद और गेम चेंजर तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हैं।
Box Office Collection Kangana Ranaut Emergency Ajay Devgn Azaad Fateh flopped Game Changer Pushpa 2 Box Office
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' के हाल भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं हैं। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं और फिल्म 50 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है। रिलीज के 6वें दिन 87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.27 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Box Office Collection Kangana Ranaut Emergency Ajay Devgn Azaad Fateh flopped Game Changer Pushpa 2 Box Office
आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' को भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म ने 6वें दिन 62 लाख रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 6 करोड़ 46 लाख रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Kangana Ranaut Emergency Ajay Devgn Azaad Fateh flopped Game Changer Pushpa 2 Box Office
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने 13वें दिन 75 लाख रुपये की कमाई रिलीज की। राम चरण की गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। आठवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 75 लाख रुपये, 9वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 10वें दिन गेम जेंचर ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 11वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 1 करोड़ रुपये में ही सिमट कर रह गई। 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक 128 करोड़ 05 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
Box Office Collection Kangana Ranaut Emergency Ajay Devgn Azaad Fateh flopped Game Changer Pushpa 2 Box Office
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की फतेह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फतेह ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11करोड़ 1 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, 13वें दिन तक फतेह ने कुल 12 लाख 74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed