सब्सक्राइब करें

VVKWWV Collection Day 13: करोड़ से गिरी लाखों पर अटकी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें कुल कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 13 Rajkummar rao triptii dimri film latest earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से हुई। हालांकि, यह फिल्म 'जिगरा' को पछाड़ आगे निकल चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म की भी हालत खस्ता हो चुकी है। वहीं, आज के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की।

Trending Videos
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 13 Rajkummar rao triptii dimri film latest earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी और राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए आखिरकार फिल्म ने 10वें दिन अपना बजट निकाल लिया। वहीं, अब फिल्म की कमाई में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 13 Rajkummar rao triptii dimri film latest earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने रिलीज डे पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले दिन की कमाई के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 13 Rajkummar rao triptii dimri film latest earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने चौथे दिन भारी गिरावट के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने छठे दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 27 करोड़ रुपये हो गया था। फिल्म ने आठवें दिन 1.4 करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 13 Rajkummar rao triptii dimri film latest earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

फिल्म ने नौवें दिन 2.25 करोड़ रुपये, 10वें दिन उछाल के साथ 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 11वें दिन गिरावट के साथ फिल्म का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा। बीते दिन यानी 12वें दिन फिल्म ने 1.1 करोड़ रुपये बटोरे। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में भरी गिरावट दर्ज की गई और इसकी कमाई करोड़ से लाखों पर आ सिमटी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन सात लाख रुपये कमाए। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 36.2 करोड़ रुपये हो चुका है।
Gandi Baat: हीरोइन का खुलासा, ‘एकता के दफ्तर से आधी रात को आया फोन, ‘गंदी बात’ में काम करने की पेशकश और फिर..’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed