फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan Film: रणबीर कपूर की 'रामायण' के सेट का वीडियो वायरल, अयोध्या दिखाने के लिए आया इतने करोड़ का खर्चा?

Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Video of the set of Ranbir Kapoor film Ramayana goes viral crores were spent to show ram birth place Ayodhya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। हर दिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। रणबीर के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो 'रामायण' के सेट का बताया जा रहा है। हालांकि, ये शूटिंग कहां हो रही है और कब से हो रही है, इसे लेकर मुंबई में नितेश तिवारी के दफ्तर के लोग भी बताने को तैयार नहीं हैं।

Video of the set of Ranbir Kapoor film Ramayana goes viral crores were spent to show ram birth place Ayodhya
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

11 करोड़ का बताया जा रहा है फिल्म का सेट
'रामायण' फिल्म को बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म का सेट भी काफी बड़ा और मंहगा होगा। ताजा खबर फिल्म के सेट से ही जुड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर रामायण के सेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी लागत 11 करोड़ रुपये है। फिल्म निर्माता जी-जान से इसकी शूटिंग में जुटे हुए हैं। फिल्म में अयोध्या को दिखाने के लिए ही सेट पर कड़ी मश्क्कत की जा रही है। इसके लिए मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है।

Video of the set of Ranbir Kapoor film Ramayana goes viral crores were spent to show ram birth place Ayodhya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म क्रू ने साझा किया है वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे फिल्म की टीम के ही एक सदस्य ने साझा किया है। वीडियो में अयोध्या के सेट को देखा जा सकता है, जो बेहद विशाल नजर आ रहा है। वीडियो में जो खंभे दिख रहे हैं, उन पर पारंपरिक कलाकृति भी दिख रही है। इसके अलावा वीडियो में फिल्म के क्रू सदस्य कैमरा और अन्य उपकरणों को ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Maamla Legal Hai 2: एक बार फिर अपनी टोली के साथ धमाल मचाने को तैयार रवि किशन, 'मामला लीगल है 2' का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Video of the set of Ranbir Kapoor film Ramayana goes viral crores were spent to show ram birth place Ayodhya
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीन भाग में रिलीज होगी फिल्म
यह एक बड़ी फिल्म होगी, जिसे तीन भाग में रिलीज किया जाएगा। सेट का वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले भाग में अयोध्या को मुख्य रुप से दिखाया जाएगा। पहले भाग की कहानी राम की जन्मभूमि के ही इर्द गिर्द हो सकती है।
Mahira Khan: 'निकाह में डीजे से लेकर वेटर तक कोई रोक नहीं पाया अपने आंसू', माहिरा खान ने बताया सच

विज्ञापन
Video of the set of Ranbir Kapoor film Ramayana goes viral crores were spent to show ram birth place Ayodhya
'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल' से एकदम उलटा किरदार निभाएंगे रणबीर
रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले वह दंगल और छलांग जैसी कामयाब फिल्में बना चुके हैं। रणबीर कपूर इससे पहले एनिमल में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक टॉक्सिक मर्द का किरदार निभाया था। रणबीर अब एनिमल के एकदम उलट सौम्य किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
Juhi Chawla-SRK: जूही चावला का बड़ा खुलासा, शाहरुख के साथ इसलिए नहीं देखतीं आईपीएल मैच, वजह जान रह जाएंगे दंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed