फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: मुकाबले में माधुरी के सामने कहीं नहीं टिकी विद्या बालन, आमना-सामना होते ही सीधे धड़ाम

Sun, 27 Oct 2024 01:07 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 27 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित जहां आज भी नियमित नृत्य का रियाज करती हैं, वहीं विद्या बालन सोशल मीडिया पर अधिकतर अपनी रील्स के साथ ही नजर आती है। रॉयल ओपेरा हाउस में हुए इस नृत्य मुकाबले में सबसे ज्यादा माधुरी से ही लोग प्रभावित होते नजर आए।

विज्ञापन
Vidya Balan could not stand in front of Madhuri dixit during Bhool Bhulaiyaa 3 song ami je tomar face off
माधुरी दीक्षित-विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी हीरो नंबर वन के तगड़े दावेदार समझे गए अभिनेता कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का असर उनकी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ पर दिखने लगा है। अपनी फिल्म के प्रचार में हमेशा खुद को ही फोकस में रखने वाले कार्तिक ने इस बार शुक्रवार की रात अपनी फिल्म की दो वरिष्ठ अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को भी पूरा मंच सौंपा और खुद साइड हीरो की तरह मंच पर मौजूद रहे। 


 

Vidya Balan could not stand in front of Madhuri dixit during Bhool Bhulaiyaa 3 song ami je tomar face off
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाकया देखने को मिला कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के एक गाने ‘अमी जे तोमार’ की मुंबई में हुई लॉन्चिंग पर। रॉयल ओपेरा हाउस में हुए इस कार्यक्रम में माधुरी के नृत्य के दीवाने बड़ी संख्या में पहुंचे। फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की नृत्य जुगलबंदी अपने समय में खूब चर्चा में रही और अपने से उम्र मे कहीं कम ऐश्वर्या को माधुरी ने मुकाबले में कहीं टिकने नहीं दिया। और, ऐसा ही कुछ अब विद्या बालन के साथ सोशल मीडिया से लेकर मुकाबले के मंच तक पर होता नजर आ रहा है। 
 

Vidya Balan could not stand in front of Madhuri dixit during Bhool Bhulaiyaa 3 song ami je tomar face off
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉयल ओपेरा हाउस में पैरों में घुंघरू, आंखों में काजल, हाथों में लाली, बालों में गजरा और अपने अपने नृत्य के हिसाब से कथक और भरतनाट्यम शैली की वेशभूषा पहनकर माधुरी और विद्या मंच पर उतरीं। दोनों ने गानों के सुर से ताल मिलाई। दर्शकों ने तालियां बजाईं लेकिन ये क्या? विद्या बालन के पैर माधुरी की हरकतों के आगे टिके नहीं। शायद उम्र का भी असर रहा होगा। विद्या सीधे मंच पर आ गिरीं। ये तो अच्छा हुआ कि विद्या ने मामले की नजाकत समझीं और खुद को बहुत ही शालीन तरीके से संभालते हुए फिर से नृत्य में शामिल हो गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan could not stand in front of Madhuri dixit during Bhool Bhulaiyaa 3 song ami je tomar face off
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक माधुरी दीक्षित जहां आज भी नियमित नृत्य का रियाज करती हैं, वहीं विद्या बालन सोशल मीडिया पर अधिकतर अपनी रील्स के साथ ही नजर आती है। रॉयल ओपेरा हाउस में हुए इस नृत्य मुकाबले में सबसे ज्यादा माधुरी से ही लोग प्रभावित होते नजर आए। विद्या बालन को भी तालियां खूब मिली लेकिन शाम की जीत का सेहरा माधुरी के सिर ही सजा। कार्तिक आर्यन के लिए ये शाम हाशिये पर मौजूद रहने की रही। 
 

विज्ञापन
Vidya Balan could not stand in front of Madhuri dixit during Bhool Bhulaiyaa 3 song ami je tomar face off
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हां, अगले दिन शनिवार की दोपहर कार्तिक और विद्या बालन ने मीडिया से खूब खुलकर मुलाकातें की। हंसे, बतियाये। बस, माधुरी के नृत्य कौशल के सवाल पर दोनों के चेहरे का रंग बार बार बदलते जरूर दिखा। माधुरी की पहली फिल्म ‘अबोध’ से गिनें तो उन्हें बड़े परदे पर उतरे 40 साल पूरे हो रहे हैं और 57 साल की उम्र में भी उनका रूप लावण्य फिल्म की हीरोइन तृप्ति डिमरी पर भारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed