विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच अफेयर की चर्चा से खबरों का बाजार काफी गर्म है। कहा जा रहा है कि दोनों इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों के प्रशंसक इस बात की पुष्टि करने में जुटे हुए हैं। विजय और रश्मिका के के प्रशंसक दोनों सितारों की सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि आखिर दोनों किस जगह पर हैं!
Vijay-Rashmika: यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय और रश्मिका? फैंस ने इंस्टाग्राम से ऐसे लगाया पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी छानबीन से दोनों के कुछ प्रशंसक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि रश्मिका और विजय यूएई में ही मौजूद हैं। इस बात को इसलिए भी इतना खास समझा जा रहा है, क्योंकि , 5 अप्रैल को रश्मिका का जन्मदिन है। कहा जा रहा है कि इस अहम दिन पर खुशी के कुछ पल बिताने के लिए विजय और रश्मिका दोनों वहां पहुंचे हैं।
Love & War: 'लव एंड वॉर' पर आया नया अपडेट, जानें कैसा होगा फिल्म में आलिया का किरदार
दरअसल, 3 अप्रैल को विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर एक वीडियो साझा किया था। यह उनकी आने वाली फिल्म है। वहीं, दूसरी ओर रश्मिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में मोर की तस्वीर साझा की थी। दोनों के प्रशंसकों ने देखा कि विजय की पोस्ट में भी मोर दिख रहा था। इसके बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी कि विजय और रश्मिका एक साथ यूएई गए हैं।
विजय देवरकोंडा अपनी वीडियो में बताते दिखे कि उनकी फिल्म 'द फैमिली स्टार' अमेरिका में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी दिन रश्मिका का जन्मदिन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका का जन्मदिन मनाने के लिए विजय उनके साथ छुट्टियों पर रवाना हुए हैं।
विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। इनमें 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' शामिल है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर को लेकर कभी कोई पुष्टि नहीं की। इस साल के शुरुआत में अफवाह उड़ी थी कि दोनों फरवरी के महीने में शादी करेंगे। ऐसा हुआ तो नहीं, लेकिन प्रशंसक लगातार इस बात को कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
Nikkhil Advani: निखिल आडवाणी ने बढ़ाया संजय लीला भंसाली का हौसला, बोले- 'हीरामंडी' है एमी अवॉर्ड की हकदार