अभिनेता विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'फैमिली स्टार' रिलीज को तैयार है। एक्टर जमकर इस फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान वह अपनी फिल्म के साथ-साथ फैंस के सामने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी साझा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके मूल व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। यह आज तक वैसा ही है, जैसा पहले था।
Vijay Deverakonda: 'लाइगर' की असफलता के बाद बदल गया विजय देवरकोंडा का व्यवहार? अब नहीं करेंगे यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, विजय ने अपने नजरिए में एक जरूरी बदलाव का खुलासा जरूर किया। विजय ने कहा कि अब वे अपनी आगामी फिल्मों की सफलता की भविष्यवाणी करने से बचेंगे। कम से कम कुछ समय तक तो ऐसा नहीं करेंगे।
विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी फिल्मों के बारे में बात करते समय आश्वस्त रहते हैं। पहले वह अक्सर रिलीज से पहले अपनी फिल्मों का भविष्य बताते थे और अधिकतर बार सही होते थे। 'अर्जुन रेड्डी' इसका एक बड़ा उदाहरण है, जिसे लेकर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। लेकिन, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर उनका अनुमान सही नहीं बैठा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
Faisal Shaikh: शाहरुख खान के साथ डेब्यू करेंगे मिस्टर फैजू? फराह खान की अगली फिल्म से कर सकते हैं डेब्यू!
एक मीडिया बातचीत के दौरान विजय ने यह भी कहा कि 'लाइगर' के न चलने से उनके एटीट्यूड पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह आज भी वैसा ही है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी आश्वस्त हैं और अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अभिनेता ने कहा कि अपनी पिछली गलतियों के कारण, वह अपनी अगली दो या तीन फिल्मों के परिणामों की भविष्यवाणी नहीं करेंगे।
Ardaas Sarbat De Bhale Di: सामने आई गिप्पी की फिल्म 'अरदास' की अगली कड़ी की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?
विजय ने कहा, 'लाइगर के परिणामों से मेरे एटीट्यूड में बदलाव नहीं आया। जो बदलाव आया है वह यह है कि मैंने अपनी आगामी दो तीन फिल्मों के परिणाम बताने से परहेज किया है।' बात करें 'फैमिली स्टार' की तो यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी।
Pehla Ishq Song: फिल्म 'रुसलान' का रोमांटिक गाना 'पहला इश्क' रिलीज, सुश्री-आयुश के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री