फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: कभी रेंट के पैसे नहीं थे आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए फर्श से अर्श तक कैसे पहुंचे विजय

Thu, 09 May 2024 08:11 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 09 May 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
Vijay deverkonda celebrating his birthday today click here to know unknown facts about his career and life
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि अब बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हो चुके हैं। आज विजय देवरकोंडा का जन्मदिन है। आइए आपको आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। 
Vijay deverkonda celebrating his birthday today click here to know unknown facts about his career and life
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा आज भले ही करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन फर्श से लेकर अर्श तक उनका यह सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। 9 मई 1989 में जन्मे विजय देवरकोंडा के पिता एक टीवी स्टार थे, लेकिन परिवार की आर्थिक हालत कुछ खास नहीं थी। 
Vijay deverkonda celebrating his birthday today click here to know unknown facts about his career and life
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था जब उनके पास रेंट भरने तक के पैसे नहीं थे। धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगा और उनकी आर्थिक हालत सुधरने लगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay deverkonda celebrating his birthday today click here to know unknown facts about his career and life
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय देवरकोंडा के नाम में ही विजय है। उन्होंने हारना कभी सीखा ही नहीं। एक के बाद एक उन्हें फिल्में मिलती गई और वे आगे बढ़ते गए। 'नुव्विला' के बाद अभिनेता   'डियर कामरेड' और 'मेहनती' जैसी फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Vijay deverkonda celebrating his birthday today click here to know unknown facts about his career and life
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे वक्त सबका बदलता है वैसे ही विजय देवरकोंडा का भी वक्त बदला। वह साल 2017 था। विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी' इसी साल रिलीज हुई। इस फिल्म ने विजय के लिए सबकुछ बदल दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हुई। इस फिल्म के बाद विजय एक विजेता बनकर सबके सामने आए। 'अर्जुन रेड्डी' की कामयाबी ने विजय के लिए सबकुछ बदल कर रख दिया। इस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed