😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vijay Sethupathi revealed his personal experiences as a parent have influenced his role in Maharaja
{"_id":"66817e637bf692136e0cf6d5","slug":"vijay-sethupathi-revealed-his-personal-experiences-as-a-parent-have-influenced-his-role-in-maharaja-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Sethupathi: 'मैं खुद को पिता के तौर पर पेश नहीं करता', बच्चों के साथ अपने रिश्ते पर बोले विजय सेतुपति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Sethupathi: 'मैं खुद को पिता के तौर पर पेश नहीं करता', बच्चों के साथ अपने रिश्ते पर बोले विजय सेतुपति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय सेतुपति
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विजय सेतुपति दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों के अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु,मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अपने करियर में अब तक उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि एक माता-पिता के रूप में उनके निजी अनुभवों ने उनकी पिछली रिलीज, 'महाराजा' में उनकी भूमिका को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 4
विजय सेतुपति
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विजय सेतुपति के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को छुपा कर रखा है। अब, वैरायटी के साथ एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने अपने बच्चों के साथ अपने संबंध के बारे में बताया, उन्होंने खुलासा किया कि वह अक्सर अपने काम के बारे में उनके साथ जानकारी साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
विजय सेतुपति
- फोटो : एक्स
इंटरव्यू में जब अभिनेता से पूछा गया कि माता-पिता के रूप में उनके निजी अनुभवों ने महाराजा में उनकी भूमिका को कैसे प्रभावित किया , तो उन्होंने अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरा एक बेटा और एक बेटी है। मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। मैं बेटी को अम्मा और अपने बेटे को अप्पा कहता हूं। मैं उनसे बात करता रहता हूं और जब भी मैं शूटिंग पर जाता हूं, अगर मेरे पास कोई दिलचस्प सीन होता है, तो मैं उनके साथ साझा करता हूं।"
4 of 4
महाराजा
- फोटो : एक्स
अभिनेता ने कबूल किया और कहा, "मैं कभी भी खुद को पिता के रूप में पेश नहीं करता। कभी-कभी मैं खुद को बच्चा मानता हूं।" फिल्म 'महाराजा' में विजय एक ऐसे पिता की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी की सुरक्षा से समझौता होने के बाद बदला लेना चाहता है। उसी साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उन्होंने चरित्र में गहराई लाने के लिए एक पिता के रूप में अपने अनुभवों से प्रेरणा ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X