Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vikrant called 12th fail a restart moment of his career recalls Vidhu Vinod Chopra Tujhe koi nahi jaanta word
{"_id":"65bf74c53932e4d5ff09942a","slug":"vikrant-called-12th-fail-a-restart-moment-of-his-career-recalls-vidhu-vinod-chopra-tujhe-koi-nahi-jaanta-word-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12th Fail: 12वीं फेल को विक्रांत ने बताया करियर का रीस्टार्ट मोमेंट, कहा- 'तुझे कोई नहीं जानता' शब्द आज भी याद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
12th Fail: 12वीं फेल को विक्रांत ने बताया करियर का रीस्टार्ट मोमेंट, कहा- 'तुझे कोई नहीं जानता' शब्द आज भी याद
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल फिल्म बनकर सामने आई। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी ने फिल्म में अपने अभिनय से हर किसी के दिल को छू लिया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड मिला। हाल ही में एक साक्षात्कार में विक्रांत ने 12वीं फेल को 'रीस्टार्ट मोमेंट' बताया।
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में विक्रांत फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ बातचीत को याद करते हुए बताया कि '12वीं फेल डायरेक्टर' ने उनसे कहा था कि इंडस्ट्री में कई वर्षों से काम करने के बावजूद वे लोगों के लिए अंजान हैं। विक्रांत ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा था कि तुझे कोई नहीं जानता। बहुत सारे लोग तुझे नहीं जानते, तू काम कर रहा है इतने सालों से'।
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म रिलीज के 3 माह बाद भी थिएटर में जमी हुई है। हाल ही में '12वीं फेल' ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे के मौके का जश्न भी मनाया। इस दौरान फिल्म के कलाकार और निर्देशक एक साथ नजर आए। इस जश्न के मौके पर फिल्म की लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' को अपने करियर में 'रीस्टार्ट मोमेंट' बताया। उन्होंने कहा, 'मेरे करियर में 12वीं फेल मेरे लिए असल में ये एक रीस्टार्ट मोमेंट ही था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी, विधु विनोद चोपड़ा और मनोज शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान विक्रांत ने विधु विनोद चोपड़ा की बात को याद करते हुए उसे स्वीकार किया। उन्होंने फिल्म में मौका देने के लिए निर्देशक का आभार भी व्यक्त किया। गौरतलब है कि आईपीएस मनोज शर्मा की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म पर अनुराग शर्मा ने एक किताब लिखी, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म में बदला।
विज्ञापन
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत ने इस दौरान उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के मार्गदर्शन में पुरानी आदतों को छोड़कर नए दृष्टिकोण को अपनाने के अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैं सर के साथ लगभग 2.5 साल से उस फिल्म पर हर दिन रीस्टार्ट कर रहा था। हर दिन जब आप जागते हैं तो यह एक रीस्टार्ट मोमेंट होता है'। 12वीं फेल में विक्रांत के अलावा मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी सहित कई कलाकार शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।