Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vishal Punjabi of The Wedding Film maker revealed many secret about Deepika Padukone Ranveer Singh wedding
{"_id":"65fd360699f74faf68071cc6","slug":"vishal-punjabi-of-the-wedding-film-maker-revealed-many-secret-about-deepika-padukone-ranveer-singh-wedding-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: पांच वर्षों तक दीपिका-रणवीर ने प्रशंसकों से क्यों छिपाकर रखा अपनी शादी का वीडियो, जानिए वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: पांच वर्षों तक दीपिका-रणवीर ने प्रशंसकों से क्यों छिपाकर रखा अपनी शादी का वीडियो, जानिए वजह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड में पॉवर-कपल के रूप में मशहूर हैं। हाल ही में दीपिका ने खुलासा किया कि वे जल्द ही मां बनने जा रही हैं। दीपिका और रणवीर के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं। वहीं साल 2023 में रणवीर और दीपिका 'कॉफी विद करण' में दिखाई दिए थे। इस शो में उन्होंने पहली बार अपनी शादी के वीडियो को दर्शकों के साथ साझा किया था। आइए आपको बताते हैं आखिर दीपिका और रणवीर ने किस वजह से पांच साल का लंबा समय लिया अपनी वीडियो को दुनिया के साथ साझा करने के लिए---
2 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के वीडियो को मशहूर वेडिंग फिल्म मेकर विशाल पंजाबी ने शूट किया था। विशाल ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उनके लिए इस शादी को फिल्माना जिंदगी के सबसे यादगार शादियों में से एक है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विशाल पंजाबी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए कुछ चीजें इतनी खूबसूरत होती हैं कि आप उन्हें दुनिया की नजरों से छिपा कर रखना चाहते हैं। दीपिका और रणवीर की शादी भी बिल्कुल वैसी ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका और रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब विशाल से पूछा गया कि आखिर दीपिका और रणवीर ने पांच साल के बाद अपनी शादी के वीडियो को क्यों साझा किया। इस सवाल के जवाब में विशाल कहते हैं, 'हमारी-आपकी तरह बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे इंसान ही होते हैं। दीपिका और रणवीर को भी लगा कि कहीं उनके जोड़े को नजर न लग जाए इसलिए उन्होंने इस वीडियो को इतने दिनों तक सबकी नजरों से बचा कर रखा था।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका और रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका और रणवीर के खास मौके को अपने कैमरे में कैद करने वाले विशाल पंजाबी कहते हैं, 'मुझे लगता था कि शायद दीपिका कभी भी अपनी शादी के वीडियो को नहीं साझा करेंगी, लेकिन उन्होंने किया और मैं उनके लिए काफी खुश हूं। देखिए इंटरनेट पर कितने ही दफे लोग बिना वजह सितारों की ट्रोलिंग करने लगते हैं इसलिए कई बार ये सितारे अपनी चीजों को साझा करने से कतराते भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।