सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'हम टाउन प्लानिंग में विफल रहे हैं', भारी बारिश के बाद दिल्ली में हुए जलभराव पर विवेक का तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Aug 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri calls Indian town monuments of ugliness after Waterlogging At Delhi Institute of Town Planners
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में, हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया में हुए जलभराव का मजाक उड़ाया है। टाउन प्लानिंग में जलभराव पर प्रकाश डालते हुए निर्देशक ने भारतीय शहरों को 'कुरूपता के स्मारक' कहा है। हाल ही में, एएनआई ने इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया की इमारत से पानी बाहर निकालने वाले श्रमिकों का एक वीडियो साझा किया है। निर्देशक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Vivek Agnihotri calls Indian town monuments of ugliness after Waterlogging At Delhi Institute of Town Planners
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने एक्स पर लिखा, "हाहाहाहा। इससे अधिक विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता। भारतीय शहर कुरूपता, असुविधा, गैर आपदा प्रबंधन और जीवन के लिए जोखिम के स्मारक हैं। हम टाउन प्लानिंग में पूरी तरह विफल रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri calls Indian town monuments of ugliness after Waterlogging At Delhi Institute of Town Planners
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

विवेक के इस कमेंट के बाद लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'आप बिल्कुल सही कर रहे हैं विवेक। यह राजधानी दिल्ली का हाल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिल्ली की स्थिति कभी भी नहीं सुधर सकती है। यह हर बार ऐसा ही होता।' वही, कुछ लोगों ने सरकार पर निशाना साधते हुए आलोचना की और कहा दिल्ली सरकार इसके लिए कब काम करेगी कुछ भी नहीं पता है।

Vivek Agnihotri calls Indian town monuments of ugliness after Waterlogging At Delhi Institute of Town Planners
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

हाल ही में,  दिल्ली में 31 जुलाई और 1 अगस्त की सुबह भारी बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव हो गया है, वहीं कुछ जगहों पर भारी यातायात भी देखने को मिला। आईएमडी ने 5 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश की चेतावनी जारी की है। विवेक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर खराब बुनियादी ढांचे को लेकर नगर निगमों की आलोचना करते हैं, खासकर मानसून के मौसम में। वह देश के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी काफी मुखर रहते हैं।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri calls Indian town monuments of ugliness after Waterlogging At Delhi Institute of Town Planners
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक 'पर्व - एन एपिक टेल ऑफ धर्म' के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित बताया जा रहा है। अक्टूबर 2023 में, फिल्म निर्माता ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था।

Kangana Ranaut: राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना, लिखा-'वे राजा बनना चाहते हैं, लेकिन उनका दिमाग बच्चे जैसा है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed