Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Warda s Nadiadwala pic viral breaking coconut wearing boots with akshay kumar housefull 5 shooting clapboard
{"_id":"6703fd18d98e53d01209a6ac","slug":"warda-s-nadiadwala-pic-viral-breaking-coconut-wearing-boots-with-akshay-kumar-housefull-5-shooting-clapboard-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Warda Nadiadwala: वरदा ने डाली बूट पहनकर नारियल फोड़ने की तस्वीर, ‘हाउसफुल 5’ का क्लैपबोर्ड भी दिखा साथ में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Warda Nadiadwala: वरदा ने डाली बूट पहनकर नारियल फोड़ने की तस्वीर, ‘हाउसफुल 5’ का क्लैपबोर्ड भी दिखा साथ में
कभी सदाबहार अभिनेता रहे अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के क्लैपबोर्ड के साथ साझा की गई निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वरदा एस नाडियाडवाला की एक तस्वीर मुंबई में एकदम से चर्चित हो उठी है। ये तस्वीर अभी फिल्म कारोबार या फिल्म समाचारों से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप में ही साझा की जा रही है लेकिन नवरात्रि के पर्व के दौरान फेसबुक पर साझा की गई इस तस्वीर को लेकर हिंदी फिल्म जगत में गंभीर कानाफूसी चल रही है। गौरतलब है कि तीन साल पहले साजिद की ही फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के सेट पर अक्षय कुमार के बाएं हाथ में बंधे कलावे की तस्वीर भी खूब वायरल हो चुकी है।
2 of 5
'हाउसफुल 5' की शूटिंग का क्लैपबोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरदा नाडियाडवाला की जो तस्वीरें उन्होंने खुद सोमवार को अपने फेसबुक पर साझा की है, उसमें पहली तस्वीर खुद उनकी है और उसमें वह बेहद बेलौस अंदाज में नजर आ रही हैं। फिर एक फोटो उनकी दो परिचितों के साथ है। तीसरी फोटो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के 27 सितंबर 2024 के दिन भरे गए क्लैपबोर्ड की है जिस पर फिल्म के साथ फिल्म के निर्देशक और फिल्म के डीओपी का नाम लिखा है।
3 of 5
वरदा नाडियाडवाला की पोस्ट पर यूजर का कमेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी के बाद वरदा नाडियाडवाला ने एक तस्वीर और साझा की है। और, इसी तस्वीर की मुंबई में बहुत चर्चा हो रही है। वरदा के फेसबुक पेज पर मौजूद इस तस्वीर में वह नारियल फोड़ते नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि इस दौरान उनकी वेशभूषा पूजा पाठ करने वाली स्त्री जैसी नहीं है। उन्होंने लंबे बूट पहने हुए हैं और नारियल फोड़ते समय भी उन्होंने जूते उतारे नहीं हैं। उनकी एक तस्वीर उनके पेज पर किसी मस्जिद में पोज देते हुए समय की भी है जिसमें एक यूजर ने ऐसे स्थानों पर पोज देने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरदा नाडियाडवाला-येक नंबर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरदा नाडियाडवाला की स्वतंत्र निर्माता के तौर पर एक मराठी फिल्म ‘येक नंबर’ आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के मुंबई में हुए हालिया कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा की तरफ से आशुतोष गोवारिकर, राज कुमार हिरानी, आमिर खान के साथ महाराष्ट्र निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी पहुंचे थे। राज ठाकरे ने इस मौके पर कहा था कि वरदा का नाम फिल्म में निर्माता के रूप में साजिद ने शायद इसलिए दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद पुतले जलें तो वरदा के ही जलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
साजिद नाडियाडवाला-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साजिद नाडियाडवाला हाल के दिनों में अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म के हीरो सलमान खान हैं और इसी फिल्म के सेट पर साजिद ने अपनी निर्देशित पहली फिल्म ‘किक’ के सीक्वल ‘किक 2’ का भी एलान किया है। साजिद नाडियाडवाला की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माताओं में होती है। उनका मुंबई शहर में रीयल इस्टेट का भी बड़ा कारोबार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।