{"_id":"5e5b39b98ebc3ef3df530b61","slug":"actor-amit-sadh-talk-about-his-ott-project-his-next-web-series-is-operation-parindey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओटीटी ने दिया इस हीरो की एक्टिंग को असली विस्तार, एसटीएफ अफसर के किरदार को माना दमदार चुनौती","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
ओटीटी ने दिया इस हीरो की एक्टिंग को असली विस्तार, एसटीएफ अफसर के किरदार को माना दमदार चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amit Sadh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अमित साध की अदाकारी का लोहा दर्शक इतना मानते हैं कि उनकी हर वेब सीरीज का इन दिनों ओटीटी जगत में बेसब्री से इंतजार रहता है। 10 साल पहले पहली बार फिल्म फूंक 2 में दिखे अमित साध को बड़ी पहचान अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म काय पो चे से मिली और प्राइम वीडियो की सीरीज 'ब्रीद' से उनका नाम घर-घर में हो गया। अमित ओटीटी जगत में जल्द ही ऑपरेशन परिंदे, अवरोध और ब्रीद के दूसरे सीजन से लौट रहे हैं।
2 of 4
amit sadh
- फोटो : social media
अपने किरदारों के चुनाव के बारे में अमित कहते हैं, "मैं रियल लाइफ के किरदार निभाना चाहता हूं जोकि असल घटनाओं पर आधारित हो। बतौर अभिनेता जब आपको कोई चुनौती दी जाती है और आप उसे पूरी उत्सुकता से कर रहे हो तो वह आपको दर्शकों की नई दुनिया को समझने की अनुमति देता है। वही उत्साह और ऊर्जा आपको दर्शकों में भी देखने को मिलती है। मैं उन फिल्ममेकर्स का आभारी हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा बनाए रखा है।”
3 of 4
amit sadh
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सरकार 3' में एक अस्थिर और मूडी शिवाजी नांगरे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म गोल्ड में भी लोगों को अमित साध का अभिनय पसंद आया। पिछले साल फिल्म 'सुपर 30' में सच्चाई की खोज में लगे एक पत्रकार की भूमिका में अमित ने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amit sadh
- फोटो : social media
अमित साध के प्रशंसकों को अब उनकी अगली पेशकश 'ऑपरेशन परिंदे' का इंतजार है। इस वेब फिल्म में वह स्पेशल टास्क ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे जो जेल से फरार हुए कैदी की खोज में जुटा है। अमित कहते हैं, "जैसा कि मैंने पहले ही कहा मैं वास्तविक लोगों से बहुत प्रभावित होता हूं। वे अपनी परेशानियों, अस्तित्व और संघर्ष की लड़ाई लड़ने वाले असली हीरो हैं। मुझे जटिलता, विविधता और खासकर इस तरह के किरदारों के दोनों पक्ष बहुत पसंद आते हैं।"
ऑपरेशन परिंदे के अलावा अमित साध ब्रीद के दूसरे सीजन में तो दिखेंगे ही, विद्या बालन की तेजी से बन रही फिल्म शकुंतला देवी में भी उनका किरदार काफी खास बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।