{"_id":"5fb49cdbfff9805947452bcb","slug":"after-successful-remakes-in-foreign-languages-black-windows-to-make-debut-in-hindi-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Widows: पतियों को मारकर जीने चली थीं ऐशो आराम की जिंदगी, पीछे लगा एक इंस्पेक्टर और फिर...","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Black Widows: पतियों को मारकर जीने चली थीं ऐशो आराम की जिंदगी, पीछे लगा एक इंस्पेक्टर और फिर...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने पतियों की हत्या कर ऐशो आराम की जिंदगी जीने का ख्वाब देखने वाली उच्चवर्गीय तीन महिलाओं की कहानी विदेश में धूम मचाने के बाद भारत आ पहुंची है। इस कहानी को बनाया है रिलायंस एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी बिग सिनर्जी मीडिया ने और इसे एक देसी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
2 of 5
ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ब्लैक विडो का इंतजार करते रहे लोगों को जल्द ही एक नहीं बल्कि तीन तीन 'ब्लैक विडोज' देखने को मिलेंगी। हिंदी में बन रही ये वेब सीरीज फिनलैंड की इसी नाम से रिलीज हुई एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज से प्रेरित है जिसमें महिलाओं को एक अलग रंग रूप में दिखाया गया है। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें मोना सिंह, शमिता शेट्टी और स्वास्तिका मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाएं निभाती हुई नजर आ रही हैं।
3 of 5
ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिरसा दासगुप्ता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द ही घूमती है। तीनों महिलाओं को इनके पति शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। इन तीनों महिलाओं के दिमाग में अपने पति से छुटकारा पाने का ख्याल आता है और उस ख्याल पर ये तीनों अमल भी करती हैं। कमाल की बात तो यह है कि अपने पतियों को मारने के बाद ये तीनों ही महिलाएं मगरमच्छ के आंसू भी बहाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ब्लैक विडोज' सीरीज की इन तीनों महिलाओं को अपने पतियों के गुजरने के बाद आजादी से जीने का मौका मिलता है और इन्हें आजादी के नए मतलब पता चलते हैं। लेकिन, इन तीनों की नई जिंदगियों में अचानक से तब भूचाल आ जाता है जब इनमें से एक का पति फिर से वापस आ जाता है। यहीं से इनकी जिंदगी फिर से उतार-चढ़ाव से गुजरने लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिनलैंड की इस लोकप्रिय वेब सीरीज को पहली बार हिंदी में प्रदर्शित किया जाना है। इससे पहले यह सीरीज यूक्रेन, इस्टोनिया, लिथोनिया, मध्य पूर्व, मैक्सिको, स्कैंडिनेविया और चेक गणराज्य में प्रदर्शित की जा चुकी है। सीरीज की शूटिंग का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से निपटाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।