{"_id":"5f028d368ebc3e431c2367dc","slug":"amazon-prime-adult-web-series-rasabhari-rejected-by-audience-but-mastram-mx-player-gets-good-attention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रसभरी' को नकारने वाले दर्शकों ने 'मस्तराम' को बनाया नंबर वन, टॉम क्रूज करने जा रहे R रेटेड मूवी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
'रसभरी' को नकारने वाले दर्शकों ने 'मस्तराम' को बनाया नंबर वन, टॉम क्रूज करने जा रहे R रेटेड मूवी
ओटीटी मतलब फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को खुली छूट। यहां वह जो मन करे, सो बनाकर रिलीज कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली आजादी से वह फिल्म सेंसर बोर्ड से तो दूर हो गए लेकिन सबसे बड़ी अदालत तो दर्शक हैं। उन से कैसे बचेंगे? पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में अमेजॉन प्राइम वीडियो ने स्वरा भास्कर की एडल्ट वेब सीरीज 'रसभरी' का प्रीमियर किया। लेकिन, दर्शकों ने उसे सिरे से नकार दिया। जबकि एमएक्स प्लेयर की उसी जॉनर की वेब सीरीज 'मस्तराम' को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है।
2 of 5
मस्तराम वेबसीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
एमएक्स प्लेयर के मुताबिक उनकी वेब सीरीज को अब तक हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में 36 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। उनके हाथों सबसे बड़ी कामयाबी 3 जुलाई को लगी जब इस वेब सीरीज को एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया।
3 of 5
मस्तराम
- फोटो : सोशल मीडिया
यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसको वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने भी नहीं पाया है। बता दें कि यह एक लेखक की कहानी है जो वक्त की हवा को समझते हुए साहित्य छोड़कर कामुक कथाएं लिखने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक क्रिस्टोफर मैकॉरी को भी आर-रेटेड फिल्म बनाने का विचार आया है। वह इस फिल्म को किसी दबे छुपे कलाकार के साथ नहीं बल्कि हॉलीवुड के लेजेंड कलाकार टॉम क्रूज के साथ बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टॉम क्रूज
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म में टॉम का किरदार ऐसा होगा, जिस रूप में टॉम को कभी देखा नहीं गया है। उनके दिमाग में दरअसल, 'डेडपूल' और 'जोकर' जैसी फिल्मों की सफलता तैर रही है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि वह 'जैक रीचर' सीरीज को अब आर-रेटेड फिल्मों की फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ाएंगे। वह इस फिल्म को बनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।