फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा का ये है गणेश गायतोंडे वाला अंदाज, कोरोना काल में लिखा, सब बदलेगा, समय, लोग और लोक

Tue, 21 Apr 2020 03:37 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Apr 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma make her digital debut with Amazon Prime untitled next shares teaser
Anushka Sharma - फोटो : ट्विटर

जिस बात का एलान मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बहुत धूमधाम से होना था, उसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर चुपके से कर दी है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने। अनुष्का शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर तो पहले से ही हैं, अब वह वेब सीरीज प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। अपनी पहली वेब सीरीज का टीजर अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। टीजर देखकर लगता है कि इस सीरीज का कोरोना से कांटा भिड़ने वाला है।

Anushka Sharma make her digital debut with Amazon Prime untitled next shares teaser
anushka sharma - फोटो : instagram

निर्देशक आनंद एल राय की फ्लॉप फिल्म 'जीरो' के बाद अनुष्का ने कोई भी फिल्म नहीं की है। उनके प्रशंसक लंबे समय से इसी इंतजार में हैं कि वह कब एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी? पर्दे पर तो नहीं है लेकिन अनुष्का ने पर्दे के पीछे रहकर इस वेब सीरीज का निर्माण कर दिया है। इस सीरीज का अभी कोई नाम तय नहीं है और ना ही अभी इसकी रिलीज की तारीख का कोई खुलासा किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सब बदलेगा, समय, लोग और लोक। @primevideoin @officialcsfilms #NewSeriesOnPrime @kans26 #SudipSharma @manojmittra @saurabhma @prositroy @avinasharun24fps @jaideepahlawat #NeerajKabi @gulpanag @swastikamukherjee13 @nowitsabhi

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

Anushka Sharma make her digital debut with Amazon Prime untitled next shares teaser
anushka sharma - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में नैरेटर इस सीरीज के कलेवर को दर्शाता है। टीजर में एक भारी-भरकम संवाद है जिसमें नैरेटर कहता है, 'दिन गिनना शुरू कर दो। धरती का कानून बदलने घुस आए हैं कुछ ऐसे कीड़े जो फैलाएंगे जहर, बहाएंगे खून। और बदल देंगे इस धरती लोक को पाताल लोक में।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma make her digital debut with Amazon Prime untitled next shares teaser
Anushka Sharma - फोटो : Social Media

अनुष्का ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और उसके कैप्शन में लिखा है, 'सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।' सीरीज को प्रेषित रॉय ने निर्देशित किया है जिसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुष्का इससे पहले बतौर प्रोड्यूसर एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma make her digital debut with Amazon Prime untitled next shares teaser
anushka sharma - फोटो : amar ujala

खास बात ये है कि फिल्म जीरो के निर्देशक आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं लेकिन जीरो के लीड पेयर में शामिल दोनों कलाकारों ने अब तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है। शाहरुख खान नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ ब्ल बना चुके हैं और उनकी दो वेब सीरीज कतार में हैं, वहीं अनुष्का की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed