फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन इंटरव्यू: 'टॉयलेट साफ करने में भी आनंद है, कोरोना काल के बाद बदल जाएगी जिंदगी'

Thu, 16 Apr 2020 08:22 AM IST
शिप्रा सक्सेना रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 Apr 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Four More Shots Please actress Sayani Gupta interview
Sayani Gupta - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

वेब सीरीज की अपनी एक अलग दुनिया है। इसके अपने अलग सितारे हैं। ये और बात है कि सिनेमा के तमाम बड़े सितारे भी अब ओटीटी के आसमान में चमकना चाहते हैं, लेकिन इस गैलेक्सी के तमाम चमकते सितारों में से एक नाम सबसे अलग है, और वह हैं शायोनी गुप्ता। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज फोर मोर शॉस्ट प्लीज के दूसरे सीजन में भी शायोनी ने बदल चुके वक़्त की बदल चुकी बिंदास, बेलौस दोस्त बनी नजर आने वाली हैं।

Four More Shots Please actress Sayani Gupta interview
sayani gupta - फोटो : instagram

दूसरे सीजन की खासियत बताते हुए शायोनी कहती हैं, 'इस नए सीजन में चारों लड़कियों के बीच में दोस्ती काफी गहरी हो गई है। वे खुद में भी बहुत बदलाव महसूस कर रही हैं। ये सीजन पहले वाले से बहुत ज्यादा वास्तविक भी है। पहले सीजन के देखने पर जब लोगों ने बोला कि ये कहीं से वास्तविक नहीं दिखता। लोग इसमें कुछ ज्यादा ही मजे करते दिख रहे हैं। इसलिए इसके लेखक और निर्माताओं ने इसको थोड़ा वास्तविक रखने की कोशिश की है।'

Four More Shots Please actress Sayani Gupta interview
शायोनी गुप्ता - फोटो : file photo

छोटे से किरदार में भी जान डाल देने वाली शायोनी का इस शो का पिछला सीजन काफी उथल पुथल भरा रहा। इस सीजन में अपने किरदार के बारे में बताते हुए वह कहती हैं, 'इस सीजन में मेरे किरदार के साथ में भी बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वह अपने पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन में भी काफी परेशानियों से गुजर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Four More Shots Please actress Sayani Gupta interview
Sayani Gupta - फोटो : social media

इस शो के कलेवर को हिंदी सिनेमा से परे बताकर शायोनी कहती हैं, 'हमने अब तक हिंदी सिनेमा में जो देखा है, वह यह है कि हीरोइन को अक्सर हीरो पटा कर ले जाता है। वही उस पर हक जताता है। हीरोइन भी सारे काम सिर्फ हीरो के लिए ही करती है। जब इस शो की बात चल रही थी, तब लेखकों ने कहा था कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें महिलाएं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। उनकी जिंदगी का पूरा कंट्रोल उनके हाथ में होता है। यहां उनकी जिंदगी पर कोई भी हस्तक्षेप नहीं करता है।'

विज्ञापन
Four More Shots Please actress Sayani Gupta interview
Sayani Gupta - फोटो : Social Media

आजकल की शहरी महिलाओं को शायोनी अपने शो में दिखाई गई महिलाओं के जैसा बताती हैं। वह कहती हैं, 'आजकल जो शहरी औरतें हैं, वो इस तरह की जिंदगी जी भी रही हैं। इस शो को देखने के बाद बहुत से लोगों ने हमें लिखा भी कि अब हम अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते हैं, और हम अब अपने मुताबिक अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। एक तरह से देखा जाए तो इस शो का मकसद सिर्फ इस बारे में होने वाली बातचीत को बढ़ावा देना है। मेरे हिसाब से सिनेमा में काफी बदलाव आया है। इससे लोगों की सोच बदलने में बहुत मदद मिलती है। इस शो के जरिए हम भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed