{"_id":"625db31bcfd4563eb0595df1","slug":"arjun-rampal-web-series-london-files-release-on-ott-voot-select-on-21st-april-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"London Files: गहरे राज को उजागर करेगी लंदन फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं अर्जुन रामपाल की ये वेब सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
London Files: गहरे राज को उजागर करेगी लंदन फाइल्स, जानिए कब और कहां देख सकते हैं अर्जुन रामपाल की ये वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लंदन फाइल्स
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर फाइल्स ने हाल ही में सिनेमाघरों में तहलका मचा कर रख दिया था और अब मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक डिटेक्टिव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'लंदन फाइल्स' एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरीज सीरीज है, जिसमें अर्जुन रामपाल रहस्यों पर से परत दर परत पर्दा उठाते दिखाई देंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है और अब जल्दी ही ये सीरीज भी रिलीज कर दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज को आप कब और कहां देख सकते हैं।
कई गहरे राज़ से पर्दा उठाएगी 'लंदन फाइल्स'
वेब सीरीज लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल जासूस ओम सिंह के किरदार में हैं, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस इनवेस्टिगेटिव सीरीज में ओम यानी अर्जुन रामपाल के पास एक हत्याकांड का केस है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी मे भी उथल-पुथल मची हुई है और इसी बीच उसे मीडिया मोगुल अमर रॉय की लापता बेटी के मामले को लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिसके बाद वह उलझता चला जाता है और इसके एक के बाद एक रहस्य उजागर होते हैं।
3 of 4
लंदन फाइल्स में पूरब कोहली, अर्जुन रामपाल,
- फोटो : social media
नजर आएंगे ये कलाकार
लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल के साथ ही पूरब कोहली मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं इस वेब सीरीज में सपना पब्बी, सागर आर्य, मेधा राणा, ईवा जेन विलिया और गोपाल दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमकिाओ में दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर देखने के बाद ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस सीरीज में दर्शकों को बेहतरीन ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लंदन फाइल्स
- फोटो : insta
कब और कहां देख सकते हैं लंदन फाइल्स
लंदन फाइल्स को सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और जार पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म वूट (Voot) पर देख सकते हैं। छह एपिसोड की लंदन फाइल्स वेब सीरीज 21 अप्रैल 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।