एमएक्स प्लेयर की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'आश्रम 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। सीरीज का ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल का अनोखा अंदाज देखने को मिला था। इस सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। वहीं, इसके किरादर भी काफी फेमस हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं आश्रम में काम करने वाले कई किरदार असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
Ashram 3: 42 की उम्र में भी सिंगल हैं भोपा स्वामी, 'आश्रम' के इन छह किरदारों ने भी नहीं रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता आश्रम के पहले दो सीजन का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने तीसरे सीजन में एंट्री करने के साथ ही धमाल मचा दिया है। हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। वहीं, बात करें उनकी असल जिंदगी की, तो वह 36 साल की हैं और उन्होंने अभी शादी नहीं की है। हालांकि वह स्पेन के बिजनेस मैन मैनुअल कैंपोस ग्वालर को डेट कर रही हैं।
त्रिधा चौधरी
सीरीज में बबीता की किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी को दर्शकों ने पहले दोनों सीजन में काफी पसंद किया था। त्रिधा 28 साल की हैं और अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, वह 'शमशेरा' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
अदिति पोहनकार
सीरीज में पम्मी पहलवान बनकर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली 27 साल की अदिति पोहनकार भी बैचलर हैं। अदिति पोहनकार 'आश्रम' के बाद 'शी' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली है।
भोवा स्वामी का किरदार निभा रहे चंदन राव सान्याल 42 साल के हैं। उन्होंने अभी शादी नहीं की है और सिंगल ही अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं।