एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाने वाली प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया था। यह लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि अब इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज किया जा रहा है। 'आश्रम' में अपने हुस्न से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री त्रिधा चौधरी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं और इस वेब सीरीज से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। त्रिधा की इस पहचान और पॉपुलैरिटी ने उन्हें करियर में एक कदम आगे बढ़ा दिया है और उनके हाथ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'शमशेरा' लग गई है, लेकिन उससे पहले 'आश्रम' में नजर आने वाली हैं। बॉबी देओल के साथ इस सीरीज में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री त्रिधा सीरीज के इस सीजन में किस किरदार में नजर आएंगी, यह तो 27 मई को सीरीज रिलीज होने बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले बबीता का किरदार निभा चुकी इस अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में जान लीजिए।
Tridha Choudhary: बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक हाथ आजमा चुकी हैं 'आश्रम' की अभिनेत्री, अब रणबीर कपूर संग आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टाइटल की विजेता हैं त्रिधा
अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले त्रिधा चौधरी ने साल 2011 में कलकत्ता टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब जीता था।
इन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं त्रिधा
'आश्रम' में निराला बाबा के साथ इंटीमेट सीन कर सुर्खियां बटोरने वाली त्रिधा हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू करने से पहले वह कई बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
तेलुगू में यहां से की शुरुआत
साल 2013 में बंगाली सिनेमा में कदम रखने के दो साल बाद अभिनेत्री त्रिधा ने तेलुगू सिनेमा में भी अपने करियर की शुरुआत की। साल 2015 में आई फिल्म 'सूर्या बनाम सूर्या' से उन्होंने तेलुगू सिनेमा में कदम रखा था।
टीवी पर दिखा चुकी हैं अपना दम
बंगाली और तेलुगू में अपनी अदाकारी का झंडा गाड़ चुकी त्रिधा को साल 2016 में टीवी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिला। उन्होंने इस साल स्टार प्लस के सीरियल 'दहलीज' से टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम करना शुरू कर दिया था।