फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Release This week: बच्चन पांडे ही नहीं इस हफ्ते सिनेमाघरों-ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 17 Mar 2022 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 17 Mar 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
bachchan pandey to apharan 2 these film and web series will be released on theaters and ott platform see full list
Release this week - फोटो : सोशल मीडिया

होली के मौके पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। कल यानि 18 मार्च को अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे' सिनेमाघरों में लगने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा कई सीरीज और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट....

bachchan pandey to apharan 2 these film and web series will be released on theaters and ott platform see full list
जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विद्या बालन स्टारर जलसा है। इस फिल्म को होली के दिन रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 18 मार्च से आप अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक के बीच इसका जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है। फिल्म की कहानी एक पत्रकार की है। इस किरदार को विद्या बालन ने निभाया है। उनके अलावा 'जलसा' में शेफाली शाह और मानव कौल भी नजर आएंगे।

bachchan pandey to apharan 2 these film and web series will be released on theaters and ott platform see full list
ब्लडी ब्रदर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लडी ब्रदर

यह एक डार्क कॉमेडी वेब सीरीज है जो 18 मार्च को जी5 पर प्रदर्शित होगी। इस सीरीज में जयदीप अहलावत और मोहम्मद जीशान अयूब भाइयों के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह ब्रिटिश टीवी सीरीज 'गिल्ट' से प्रेरित है। ब्लडी ब्रदर दो भाइयों की कहानी है जिनसे सड़क पर गलती से एक बूढ़े आदमी की हत्या हो जाती है। इसी सीरीज में टीना देसाई, श्रुति सेठ और मुग्धा गोडसे भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bachchan pandey to apharan 2 these film and web series will be released on theaters and ott platform see full list
इटर्नली कंफ्यूज्ड एंड ईगर टू लव - फोटो : सोशल मीडिया

इटर्नली कंफ्यूज्ड एंड ईगर टू लव

यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी जिंदगी में बहुत अकेला है और प्यार की तलाश में है। इस सीरीज को जोया अख्तर और रीमा कागती की 'टाइगर बेबी फिल्म्स' और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने मिलकर बनाया है। विहान समत, राहुल बोस, सुचित्रा पिल्लई, जिम सर्भ और अंकुर राठी इस सीरीज में नजर आएंगे। 18 मार्च से इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
bachchan pandey to apharan 2 these film and web series will be released on theaters and ott platform see full list
अपहरण 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अपहरण 2

अपहरण की सफलता के बाद दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर 'अपहरण 2' पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज की पंच लाइन है 'सबका कटेगा दोबारा'। एकता कपूर और जियो स्टूडियोज ने इसे मिलकर बनाया है। सीरीज के क्रिएटर्स का दावा है कि इसमें दर्शकों को इमोशन, ड्रामा, थ्रिलर और एक्शन का डबल डोज मिलेगा। यह सीरीज इस शुक्रवार को वूट पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed