फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika Vadhu 2 : टीवी से विदा लेने के बाद अब ओटीटी से भी रुखसत होगा बालिका वधू 2, शिवांगी जोशी ने किया खुलासा

Mon, 28 Mar 2022 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
Balika vadhu 2 to get off air on 29 march 2022 from ott confirms lead actress shivangi joshi
बालिका वधु 2 - फोटो : social media

पिछले साल लोगों के पसंदीदा शो 'बालिका वधू' ने बड़े धमाकेदार अंदाज में कलर्स चैलन पर दूसरे सीजन के साथ वापसी की थी। लेकिन कुछ ही समय बाद मेकर्स ने इसे ऑफ एयर करने का एलान कर दिया था। हालांकि मेकर्स ने इस शो को टीवी से बंद करके ओटीटी पर इसका स्पिन-ऑफ 'बालिका वधू-आनंदी का नया सफर' शुरू किया था। अब गुजराती पृष्ठभूमि पर केंद्रित इस शो की मुख्य अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने इसको लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। 

Balika vadhu 2 to get off air on 29 march 2022 from ott confirms lead actress shivangi joshi
शिवांगी जोशी - फोटो : instagram

शिवांगी जोशी का खुलासा 
बालिका वधू 2 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रसिद्ध हुईंं अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने 'आनंदी' की भूमिका निभाई है। उनके साथ रणदीप राय और समृद्ध बावा मुख्य भूमिकाओं में थे, कलर्स पर शुरू हुए इस शो को कुछ समय पहले 'वूट' पर शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन अब शिवांगी ने बताया है कि यह जल्द ही ओटीटी से भी ऑफ एयर होने वाला है। 29 मार्च को शो का आखिरी एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। शिवांगी ने इस बात का खुलासा करते हुए शो में उनके सफर को यादगार बताया। 

Balika vadhu 2 to get off air on 29 march 2022 from ott confirms lead actress shivangi joshi
शिवांगी जोशी - फोटो : instagram

शिवांगी का सफर 
पर्दे पर आनंदी की भूमिका निभाने पर शिवांगी ने कहा, "बालिका वधू का मेरा ये सफर छोटा लेकिन प्यारा था, मैंने शो की शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। मेरा मानना है कि सभी अच्छी चीजों का एक अंत होता है, इसी तरह वूट पर हमारा शो सीमित समय के लिए प्रासारित हुआ था और अब इसका अंत आ गया है। मैं शो से जुड़ी सभी अच्छी यादों को हमेशा याद रखूंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika vadhu 2 to get off air on 29 march 2022 from ott confirms lead actress shivangi joshi
बालिका वधू 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी से ओटीटी पर शिफ्ट हुआ था बालिका वधू 2
बालिका बधू 2 को पिछले साल 9 अगस्त को बड़े जोरो-शोरो से टीवी पर शुरू किया गया था। लेकिन शो के मेकर्स को इससे जितनी उम्मीदें थीं उसपर ये खरा नहीं उतर पाया था। इसी कारण शो को टीवी से ऑफ एयर कर दिया गया था। इस शो की जगह कलर्स पर नए सीरियल 'स्वर्ण घर' को दी गई थी।

विज्ञापन
Balika vadhu 2 to get off air on 29 march 2022 from ott confirms lead actress shivangi joshi
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2008 में शो ने मारी थी टीवी पर एंट्री 
'बालिका वधू' का पहला सीजन 2008 में लॉन्च हुआ था। लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सीरियल बालिका वधू में राजस्थान के रजावाड़ों में बाल विवाह की प्रथा को दिखाया गया था। इस शो ने घर-घर पहुंच कर बाल विवाह के मुद्दे पर लोगों को जागरुक किया था। इस शो को मिले रेस्पॉन्स के कारण मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed