इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी पर लोगों को अपने पसंद के जॉनर की वेब सीरीज या फिल्में आसानी से देखने को मिल जाती हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था। लेकिन अगर आप बढ़िया कंटेंट देखना चाहते हैं और आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो अमेजन मिनी टीवी पर मुफ्त में बेहतरीन कंटेंट देख सकते हैं। यहां आपको हर जॉनर की फिल्में और मिनी वेब सीरीज मुफ्त में देखने को मिल जाएंगी।
OTT: अमेजन मिनी टीवी पर बिना सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देखें ये पांच बेहतरीन सीरीज, कम समय में मिलेगा भरपूर मनोरंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरेंज्ड
इस सीरीज में आपको 'आश्रम' फेम त्रिधा चौधरी और रित्विक धनजानी की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दोनों के परिवार वाले शादी के लिए उनकी मीटिंग करते हैं और रिश्ते की बात चलती हैं।
उलझे हुए
इस सीरीज में संजना सांघी और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह रसिका और वरुण की कहानी है। रसिका एक इंट्रोवर्ट लड़की है, तो वरुण एक वकील है। दोनों एक मूवी थिएटर के बाहर मिलते हैं और फिर ऑनलाइन डेटिंग के जरिए दोबारा मिल जाते हैं। इसे Imdb का तरफ से 8.3 रेटिंग मिली है
उड़न पटौला
यह चार लड़कियों की कहानी है, जो छोटे शहर से आकर बड़े शहर में फिट होने की कोशिश करती हैं। सभी शायद प्यार के मामले में बदकिस्मत हैं लेकिन उनकी दोस्ती कमाल की है।
इश्क एक्सप्रेस
यह आरव और तान्या की प्रेम कहानी जो अपने घर जाने के लिए एक ट्रेन में चढ़ते समय मिल जाते हैं। यह दोनों की एक प्यारी प्रेम कहानी है। इस मिनी वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है और इसे Imdb का तरफ से 8.1 रेटिंग मिली हुई है।