फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Roundup 2021: नेटफ्लिक्स की ये छह कहानियां हैं साल 2021 की खासमखास, बिंजवॉच का प्लान बनाकर ही देखें

Wed, 08 Dec 2021 03:45 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Dec 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Best Netflix Series money heist Squid Game to Binge Watch Right
Best Netflix Series - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर की ओटीटी (ओवर द टॉप) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों के निशाने पर भारत की जनता है। घर घर पहुंच चुके इंटरनेट के चलते ओटीटी भी अब हर जेब में है। हालांकि अभी पैसा देकर ओटीटी की सामग्री देखने वालों की तादाद इंटरनेट का कुल इस्तेमाल करने वाले लोगों से काफी कम है। लेकिन, असर धीरे धीरे पसर रहा है। कभी सिर्फ शहरों के ओटीटी के रूप में खुद को प्रचारित करने वाले नेटफ्लिक्स ने भी अपना चोला बदला है। उसकी भारतीय टीम भी पूरी कोशिश कर रही है कि किसी तरह से नेटफ्लिक्स पर लगा ‘ओनली फॉर मेट्रो ऑडियंस’ का तमगा हट जाए। लेकिन, सच यही है कि नेटफ्लिक्स की भारत में देखी जा रही सामग्री में बड़ा हिस्सा विदेश में बनी फिल्मों और वेब सीरीज का ही है। आइए डालते हैं साल 2021 की नेटफ्लिक्स की चर्चित कहानियों पर एक नजर...

Best Netflix Series money heist Squid Game to Binge Watch Right
Don't Look Up - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डोंट लुक अप

जेनिफर लॉरेंस और लियोनार्डो डी कैप्रियो अभिनीत इस फिल्म में एस्ट्रोनॉमी ग्रेड स्टूडेंट केट डिबिआस्क और उसके प्रोफेसर डॉ. रान्डेल मिंडी के सफर को दिखाया गया है। वे एक अद्भुत खोज करते हैं कि सौर मंडल के अंदर घूमते धूमकेतु की है। यह सीधे पृथ्वी से टकराने वाला है। समस्या विकट है लेकिन इससे बड़ी समस्या यह है कि किसी को इसकी पड़ी नहीं है। ये जोड़ी दुनिया को बस ऊपर देखने के लिये मनाने की कोशिश कर रही है। और, दुनिया है कि कह रही है, डोंट लुक अप।

Best Netflix Series money heist Squid Game to Binge Watch Right
स्क्विड गेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्क्विड गेम

पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाली सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक रहस्यमयी खेल के जरिए खतरे के घेरे में फंसे उन लोगों तक जाता है जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत होती है। 456 प्रतिभागी एक सीक्रेट लोकेशन पर बंद हो जाते हैं जहां वे 45.6 बिलियन दक्षिण कोरियाई मुद्रा जीतने के लिए गेम खेलते हैं। हर गेम बच्चों का पारंपरिक कोरियाई गेम है, जैसे रेड लाइट, ग्रीन लाइट, लेकिन गेम हारने का मतलब है मौत। कौन यह गेम जीतेगा और इसके पीछे मकसद क्या है? यही इस खेल का असली रोमांच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Netflix Series money heist Squid Game to Binge Watch Right
रेड नोटिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रेड नोटिस

एफबीआई के टॉप प्रोफाइलर जॉन हार्टले दुनिया के नंबर वन चोर को पकड़ने निकला है। काम मुश्किल है तो वह सबसे बड़े आर्ट थीफ नोलन बूथ को साथ लेने की कोशिश करता है। दुनिया का मोस्ट वांटेड आर्ट थीफ "द बिशप" के नाम से जाना जाता है लेकिन इसके बारे में जानता कोई नहीम है। फिल्म शुरू होती है तो इस किरदार का इशारा गैल गेडोट की तरफ होता है लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स हैरान कर देने वाला है। फिल्म दुनिया भर की तमाम नयनाभिराम लोकेशनंस पर फिल्माई गई है।

विज्ञापन
Best Netflix Series money heist Squid Game to Binge Watch Right
नेवर हैव आई एवर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

नेवर हैव आई एवर

नए जमाने की इस कॉमेडी में भारतीय-अमेरिकी टीनएजर  देवी  हाई स्कूल और रोजमर्रा के घर के ड्रामे के दबावों का सामना करती रहती है। वहीं, नए रोमांटिक रिश्तों को भी उसके दोस्त, परिवार के लोग और उसकी अपनी भावनाएं उसके लिये आसान नहीं रहने देती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed