फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: देख डालिए ये पांच साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज, हिलाकर रख देंगी आपका दिमाग

Sat, 05 Mar 2022 08:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
best psychological thriller web series sacred games rudra web series asur auto shankar
साइकोलॉजिकल वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में हो या सीरीज लोगों को रोमांच और सस्पेंस भरी चीजें देखना खासा पसंद होता है। किसी भी कहानी का सस्पेंस दर्शकों के अंत तक बांधे रखता है और यही वजह है कि लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर खासतौर पर सीरीज देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफार्म ऐसी वेब सीरीज से भरा हुआ है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही पांच साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेबसीरीज के बारे में जिसमें हैं जबरदस्त सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर।

best psychological thriller web series sacred games rudra web series asur auto shankar
असुर - फोटो : Social Media

वेब सीरीज- 'असुर'
ओटीटी- 'वूट'
निर्देशक- ओनी सेन

असुर वेब सीरीज मायथॉलोजी और साइकोलॉजी का डेडली थ्रिलर है। इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, शारिब हाशमी, ऋद्धि डोगरा, अमेय वाघ जैसे कलाकार हैं और हर कालाकर ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। इस सीरीज में असुरों की उत्पत्ति से लेकर उनके अस्तित्व तक की कहानी दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह सीरीज आध्यात्म और विज्ञान के बीच के संबंध को दिखाती है। रिलीज होने के बाद ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई थी, अगर आपने इसे नहीं देखा है तो जरूर देखना चाहिए।

best psychological thriller web series sacred games rudra web series asur auto shankar
ऑटो शंकर - फोटो : insta

वेब सीरीज- 'ऑटो शंकर'
ओटीटी प्लेटफार्म- जी5
डायरेक्टर-रंगा यली

'ऑटो शंकर' वेब सीरीज तमिलनाडु के रहने वाले सीरीयल किलर गौरीशंकर के कुकृत्यों पर बेस्ड है। इस क्राइम सीरीज की कहानी आपको हिलाकर रख देगी। यह एक ऐसा हत्यारा था, जो लड़कियों का अपहरण कर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था और फिर उन्हें जलाकर मार देता था। बाद में इस किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। ये सीरीज आपको हिलाकर रख देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
best psychological thriller web series sacred games rudra web series asur auto shankar
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज-'सेक्रेड गेम्स'
ओटीटी प्लेटफार्म- नेटफ्लिक्स
निर्देशक- अनुराग कश्यप, नीरज घेवान

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। जहां पहले सीजन में जरायम की दुनिया में उदय होते गणेश गायतोंडे की नजर से मुंबई को देखा गया है तो वहीं दूसरे सीजन में गायतोंडे का पतन होने की कहानी दिखाई गई है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज में सेक्रेड गेम सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से है। इस सुपरहिट सीरीज को जरुर देखना चाहिए।

विज्ञापन
best psychological thriller web series sacred games rudra web series asur auto shankar
द लास्ट ऑवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज- 'द लास्ट ऑवर'
ओटीटी प्लेटफार्म- 'अमेजन प्राइम वीडियो'
निर्देशक- अमित कुमार


'द लास्ट ऑवर' एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो भारत और नेपाल में पाए जाने वाले एक शामन यानी ओझा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें रहस्य और रोमांच का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed