Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Web Series
›
Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal became the winner of the show due to these reasons know how Divyas journey was throughout the season
{"_id":"6146cc52c7c6a43c5d72e45e","slug":"bigg-boss-ott-divya-aggarwal-became-the-winner-of-the-show-due-to-these-reasons-know-how-divyas-journey-was-throughout-the-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: इन वजहों से शो की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल, जानिए पूरे सीजन कैसा रहा दिव्या का सफर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT: इन वजहों से शो की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल, जानिए पूरे सीजन कैसा रहा दिव्या का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को आखिरकार अपना पहला विजेता मिल गया है। अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये की राशि जीती है। इसके साथ ही निशांत भट्ट 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले रनरअप रहे और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी दूसरी रनरअप बनीं। राकेश बापट टॉप- 3 में नहीं पहुंच पाए और शो से बाहर हो गए जबकि प्रतीक सहजपाल ने खुद शो छोड़ दिया। 8 अगस्त को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी में शुरू से लेकर आखिर तक कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। लगातार करीब 1000 घंटे तक चले इस लाइव शो की ट्रॉफी आखिरकार दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की।
ओटीटी प्लेटफॉर्म में पहली बार शुरू हुए 24 घंटे लाइव चलने वाले इस शो ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़ों से लेकर दोस्ती और रोमांस ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, दिव्या की बात करें तो वह पहले भी कुछ रियलिटी शोज में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। खास बात यह रही कि दिव्या इस शो में बिना किसी कनेक्शन के पूरे सीजन में टिकी रहीं।
यूं तो इस सीजन के ट्रॉफी जीतने के कई दावेदार थे, लेकिन दिव्या के स्मार्ट गेम ने उन्हें इस ट्रॉफी को जीतने में काफी मदद की है। इस सीजन में दिव्या का मास्टर स्ट्रोक रहा उनका पूरे सीजन में अकेले गेम खेलना। दिव्या ने 'बिग बॉस ओटीटी' में बिना किसी कनेक्शन के ही एंट्री की थी।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया दिव्या का शो में हर बार अपने लिए आवाज उठाना। इतना ही नहीं दिव्या ने कई बार शो के होस्ट करण जौहर को भी उनका फैसला सुनाने नहीं दिया था। अकेले होने के बावजूद भी दिव्या शो में कभी कमजोर नहीं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे सीजन में जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने ग्रुप में रहकर अपने खेल को मजबूत किया तो वहीं दिव्या अपने दम पर ही पूरे सीजन टिकीं रहीं। हालांकि, उनका अकेले रहना उनकी कमजोरी नहीं बल्कि उनकी ताकत बनकर उभरा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान दिव्या का झगड़ा लगभग हर कंटेस्टेंट के साथ देखने को मिला। फिर चाहे वो शमिता शेट्टी हों या निशांत भट, मूस जट्टाना हो या नेहा भसीन। दिव्या अग्रवाल की शो के दौरान बहुत से लोगों से असहमति रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।