बिग बॉस ओटीटी में इस वक्त जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में हिस्सा ले रहे अभिनेता राकेश बापत इन दिनों छाए हुए हैं। 1 सितंबर 1978 को मुंबई में पैदा हुए राकेश इस साल 'बिग बॉस' घर के अंदर अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। राकेश शो में आने से पहले कई फिल्मों और डेली सोप में काम कर चुके हैं। लेकिन उन्हें आज भी सबसे ज्यादा उनकी फिल्म 'तुम बिन' के लिए याद किया जाता है। ये उनकी राकेश की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी अदाकारी के सभी कायल हो गए थे। यहां तक की जया बच्चन भी खुद को राकेश की तारीफ करने से नहीं रोक पाईं थीं। जानिए राकेश को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित नामों में शुमार जया बच्चन ने क्या कहा था?
BIGG BOSS OTT: जब राकेश बापट को देख इम्प्रेस हुई थीं जया बच्चन, अभिषेक से कहा- ये तुम्हारा कॉम्पिटिशन है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया बच्चन ने की तारीफ
बात दरअसल 13 जुलाई 2001 की है। उस वक्त 'अक्स' फिल्म रिलीज हुई थी। राकेश की फिल्म 'तुम बिन' की स्क्रीनिंग ठीक उनके बाद थी। वह पार्किंग एरिया में खड़े थे। तभी उनकी नजर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और राकेश ओमप्रकाश मेहरा पर पड़ी। जया बच्चन ने राकेश को देखा और उनके पास आकर बोलीं 'तुम बापट हो न? मुझे तुमसे मिलकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। तुम बहुत होनहार एक्टर हो। मैं अभिषेक से हमेशा कहती हूं कि तुम्हें देखे।'
अभिषेक ने लगाया गले
कुछ समय बाद रिफ्यूजी रिलीज हुई तो अभिषेक ने राकेश को भी बुलाया था। अभिषेक राकेश के गले लगे और कहा कि 'ड्यूड हर समय तुम्हारे प्रोमो देखकर मेरी मां मुझे बुलाती हैं और कहती हैं इस लड़के को देखो, ये तुम्हारा मुकाबला है'। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी राकेश को गले लगाया और कहा था कि तुम बिन अच्छी फिल्म है।
पिता चाहते थे नौकरी करें
राकेश के पिता नहीं चाहते थे कि राकेश कभी फिल्मों में काम करें, लेकिन जिस तरह से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने उन्हें प्यार दिया उनका नजरिया बदल गया। जिसके बाद उनके परिवार ने उनका साथ दिया।
राकेश की फिल्में और टीवी से जुड़ाव
राकेश बापत को 'दिल विल प्यार व्यार' और 'हीरोइन' जैसी फिल्मों के अलावा टीवी के फेमस शो सात फेरे, कुबूल है, मर्यादा, तू आशिकी और बहू हमारी रजनीकांत में देखा गया है। फिलहाल वह बिग बॉस हाउस में धमाल मचा रहे हैं।