फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Criminal Justice Season 3: पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन रिलीज, जानिए इससे जुड़ी सारी डीटेल्स

Fri, 26 Aug 2022 01:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Criminal Justice Season 3 Rohan Sippy Pankaj Tripathi Shweta Basu Prasad web Series released details here
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

अभिनय के मंझे हुए कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरे सीजन आज रिलीज हो चुका है। इसके दोनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे और सभी को बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार था। फिलहाल मेकर्स ने आज इसे रिलीज कर दिया है जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नए सीजन में पंकज एक बार फिर वकील की भूमिका में अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं माधव मिश्रा ने भी वापसी की है। अगर आपको सस्पेंस भरी कहानी पसंद है तो इसके पिछले दोनों सीजन के साथ ही ये नया सीजन भी आपके लिए मनोरंजन का डबल डोज हो सकता है। 

Criminal Justice Season 3 Rohan Sippy Pankaj Tripathi Shweta Basu Prasad web Series released details here
क्रिमिनल ज स्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिमिनल जस्टिस 3' में पंकज त्रिपाठी के अलावा माधव मिश्रा ने वापसी की है, वहीं श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी अहम किरदारों में हैं। सीरीज में एक बार फिर से जबरदस्त सस्पेंस के अलावा कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है, इस बार कहानी एक बाल कलाकार की हत्या की है।

Criminal Justice Season 3 Rohan Sippy Pankaj Tripathi Shweta Basu Prasad web Series released details here
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

'क्रिमिनल जस्टिस 3' सीरीज की कहानी एक किशोर मुकुल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, जिस पर अपनी बहन की हत्या का आरोप है, जो एक बाल कलाकार थी। किशोर के खिलाफ कई सबूत मिल चुके हैं लेकिन वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। अब ये तो आपको सीरीज देखने से ही पता चलेगा कि इस दिलचस्प कहानी में आखिर में क्या सच्चाई सामने आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal Justice Season 3 Rohan Sippy Pankaj Tripathi Shweta Basu Prasad web Series released details here
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन 26 अगस्त यानी आज ही रिलीज हुआ है। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस दिलचस्प बेव सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यहां देखें ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed