सोनी लिव की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'महारानी' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज से एक बार फिर हुमा कुरैशी का राजनीतिक रूप देखने को मिलने वाला है। बिहार की राजनीति के जाल को दिखाती सीरीज 'महारानी' ने दर्शकों के दिलों पर एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी कि दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कल दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन आज इस रिपोर्ट में हमने आपके लिए एक से बढ़कर एक पॉलीटिकल ड्रामा सीरीज की लिस्ट तैयार की है, जिसमें कुर्सी का खेल बखूबी दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं इन सीरीज और उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बारे में..
Maharani 2: राजनीति के दांव-पेंच को बखूबी दिखाती हैं ये वेब सीरीज, 'महारानी 2' से पहले ओटीटी पर करें बिंज वॉच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी
'महारानी 2' से साथ ही सभी को इसका पहला सीजन जरूर देखना चाहिए। 'महारानी' बिहार की एक ऐसी महिला की कहानी सबके सामने पेश करती है, जो बिना किसी प्लानिंग के राजनीति में कदम रखती है। 90 के दशक में बिहार की राजनीति को दिखाती इस वेब सीरीज का हर एक सीन बहुत ही सही ढंग से शूट किया गया है। सीरीज की कहानी को और दमदार बनाने का काम अभिनेत्री हुमा कुरैशी की अदाकारी ने किया है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है।
क्वीन
साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री राम्या कृष्णन की अदाकारी से सजी यह सीरीज 'क्वीन' एक ऐसी राजनेता के सफर को दर्शाती है, जो काफी हद तक तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता से मिलता-जुलता है। 'क्वीन' में राम्या शक्ति शेषाद्रि का रोल निभाया है। सीरीज में उनका एक स्टूडेंट से लेकर राज्य टॉपर, फिर सिनेमा इंडस्ट्री में एक सुपरस्टार के रूप में उभरने और अंततः अपने राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। इतना सब हासिल करने के इस सफर में उनका किया हुआ संघर्ष सीरीज में बहुत अच्छे से दर्शाया गया है। यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
सिटी ऑफ ड्रीम्स
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' में परिवारवाद की राजनीति को दिखाया गया है। जहां सीरीज के पहले सीजन में बहन-भाई के बीच की जंग को दिखाया गया है, वहीं दूसरे सीजन में बेटी-पिता के बीच कुर्सी को लेकर घमासान होता है। सीरीज में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आए थे। अतुल कुलकर्णी, एजाज खान, प्रिया बापट और सचिन पिलगांवकर जैसे कलाकार इस सीरीज में अहम भूमिकाओं में थे।
डार्क 7 व्हाइट
ऑल्ट बालाजी और जी 5 पर मौजूद पॉलिटिकल क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज सुमित व्यास के मर्डर पर आधारित है। सीरीज में राजस्थान के राजघराने की कहानी को दर्शाया गया है। सीरीज में शपथ ग्रहण के समय शपथ लेने जा रहे सुवा सीएम की हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद उनके मर्डर की गुत्थी सुलझाने के इर्द-गिर्द ही इसकी कहानी को बुना गया है।