फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan: 'पसंद नहीं तो क्यों देखते हो', करीना-आलिया के बाद अब करण जौहर ने भी ट्रोल्स को दिया जवाब

Wed, 24 Aug 2022 08:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 24 Aug 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan johar said if you dont like it why do you watch after kareena and alia he replied to trolles
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दिनों बायकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड काफी जोर पकड़े हुए है। हिंदी सिनेमा की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। हालांकि फिल्मों के फ्लॉप होने की भी कई वजहे हैं। वहीं करण जौहर का शो कॉफी विद करण भी इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर है। करण जौहर कॉफी विद करण के हर शो को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अपने हर एपिसोड में सितारों से ऐसे सवाल करते हैं कि वह शो सुर्खियों में आ जाता है। करण जौहर ने लगातार हो रही ट्रोलिंग को लेकर अब ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Koffee With Karan johar said if you dont like it why do you watch after kareena and alia he replied to trolles
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में ट्रोलिंग को मजेदार बताया है। उन्होंने कहा पता नहीं क्यों लोग शो से कितनी नफरत और ट्रोलिंग करते हैं। हालांकि ये सच है कि इस तरह का एक और शो मौजूद है, लेकिन इस शो को बहुत ट्रोल किया जा रहा है। करण ने आगे कहा कि मैंने सारे कमेंट्स ते नहीं देखे, लेकिन हमेशा मैंने यही कहा है कि ये शो उतना ही अच्छा है, जितना कि हमारे काउच पर बैठे मेहमान। 

Koffee With Karan johar said if you dont like it why do you watch after kareena and alia he replied to trolles
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने कहा कि मुझे कभी-कभी ट्रोलिंग बहुत आश्चर्यजनक लगती है। पता नहीं लोग इसे इतना क्यों कोसते हैं, और देख भी रहे  हैं। करण जौहर ने आगे कहा कि मैंने पोर्टल्स पर पढ़ा है कि लोग अपनी जिंदगी से इतना वक्त निकालकर उस चीज पर बड़े-बड़े कॉलम लिख रहे हैं, जिसे वो पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan johar said if you dont like it why do you watch after kareena and alia he replied to trolles
करण जौहर - फोटो : Instagram

बता दें कि कॉफी विद करण का आठवां एपिसोड आज देर रात 12 प्रसारित किया जाएगा। आज के शो में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मेहमान होंगे। आज का ये शो भी काफी मजेदार होने वाला है। करण जौहर दोनों सितारों से तगड़े सवाल करते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed