कलाकार: टोनी ल्यूक, स्नेहा उल्लाल, मधु शालिनी, अली रजा आदि
क्राइम थिलर्स के मामले में देसी ओटीटी जी5 ने दूसरे सारे ओटीटी से लीड ले रखी है। लोग जब तक किसी एक शो की काट सोच पाते हैं, जी5 देसी कहानियों का एक और तड़का अपनी इस कैटेगरी के शोज में मार देता है। ‘रंगबाज’, ‘लाल बाजार’ ‘अभय’ जैसी धमाकेदार सीरीज के बाद जी5 के तरकश का अगला तीर है, ‘एक्सपायरी डेट’ यानी कोई चीज कब तक इस्तेमाल किए जाने लायक बची रहती है। यहां ये डेट है रिश्तों की, संबंधों की और भरोसों की। वे भरोसे जो किसी भी रिश्ते की बुनियाद होते हैं। भरोसा टूट जाए तो किसी इंसान के भीतर किस तरह का भूचाल आ सकता है, इसकी हद तक ले जाती है निर्देशक मार्तंड शंकर की ये वेब सीरीज, ‘एक्सपायरी डेट’।
Expiry Date on ZEE5: इस मर्डर मिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल, भरोसा टूटने के बाद के भूचाल की दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ कहानी है विश्वा, दिशा, सनी और सुनीता की। दो अलग अलग परिवार। दो अलग अलग कहानियां। लेकिन, जब दो अलग अलग जिंदगियां दरकती हैं, तो ये फाल्ट लाइन आकर एक जगह जुड़ जाती है। विश्वा को अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार है। लेकिन जब उसे दिशा और सनी के रिश्तों का पता चलता है तो वह उसे मार देता है। लाश को ठिकाने लगाकर वह अपनी बीवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाता है तो पता चलता है कि लापता तो सनी भी है। उसकी भी तलाश हो रही है। फिर धोखा खाए दो दिल मिलते हैं। कहानी में नया ट्विट्स आता है और आपको आखिर तक इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रहती है कि अब क्या होने वाला है! और, इसी बीच कहानी में आ जुड़ता एक ऐसा किरदार जिसे सब पता है। सबके बारे में पता है। और, फिर शुरू होता है एक ऐसा खेल, जिसका नतीजा जानने के लिए पूरा शो आप एक साथ में देख जाते हैं।
वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ का असली हीरो इसकी स्क्रिप्ट है। इसे क्रिएट भी इसके डायरेक्टर मार्तंड शंकर ने किया है। 10 एपीसीड की इस सीरीज का दूसरा सीजन भी बनने के आसार बनते इसलिए दिखते है क्योंकि इसका रहस्य, रोमांच और आवेग इस कहानी को यहां रुकने नहीं देता। सीरीज का असली मजा भी इसी में है कि सब कुछ पता होने के बाद भी ये पता कैसे फिर से चलेगा, इसी कहानी की पटकथा को बहुत चतुराई से बुना गया है। शुरूआत में ही विश्वा को गोली लगती है और आगे की कहानी फ्लैशबैक में शुरू होती है। हर एपीसोड एक नई कहानी बनकर परत दर परत खुलता जाता है। और, दिलचस्प यहां ये देखना भी है कि हर एपीसोड अपने आप में भी करीब करीब एक मुकम्मल कहानी बनता जाता है।
वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ का दूसरा प्लस प्वाइंट है इसकी कास्टिंग। मूल रूप से तेलुगू में बनी ये सीरीज हिंदी में पहले रिलीज हुई है। इंटरनेट ने हिंदी के प्रचार प्रसार में कमाल का काम किया है। अब तकरीबन दक्षिण भारत की हर बड़ी फिल्म या मल्टीस्टारर सीरीज हिंदी में उपलब्ध है। वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ के हिंदी संवाद लिखे हैं कमल महर्षि ने। सीरीज के हक में जो बात काम करती है वह फिल्म में स्नेहा उल्लाल, मधु शालिनी की मौजूदगी। दोनों ने अपने ग्लैमर और अपनी संवाद अदायगी से काफी प्रभावित भी किया है। टोनी ल्यूक का काम शानदार है और अली रजा के किरदार के रंग धीरे धीरे सामने आते हुए असर करते हैं।
तकनीकी टीम ने वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ के सेहरे में तीसरा सितारा जड़ा है। अरुण और टिंचू की एडीटिंग काबिले तारीफ है। एक सीन से दूसरे सीन में जाने में उनके टी कट और जे कट अच्छा असर छोड़ते हैं। एक सस्पेंस थ्रिलर में वीडियो एडीटिंग का प्रवाह में शुरू से आखिर तक बने रहना बड़ी बात है। इसके अलावा सुरेश रागुटू का फ्रेम कंपोजीशन और कैमरा मूवमेंट वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ का एक और प्लस प्वाइंट है। अनूप रुबेन्स का म्यूजिक भी कहानी के प्रवाह में सहज रूप से शामिल रहता है, हालांकि सीरीज की साउंड डिजाइन पर काम बेहतर हो सकता था। 10 एपीसोड की ये सीरीज इस वीकएंड पर बिंज वॉच के लिए परफेक्ट है।
वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ आप यहां देख सकते हैं