हफ्ते में शुक्रवार का दिन ही एक ऐसा होता है जिसका इंतजार हर एक सिनेप्रेमी को रहता है। इसका कारण है कि सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होंगी तो उन्हें मजे करने आज की भाषा में कहें तो चिल करने का मौका मिलता है। देश में कोरोना वायरस की वजह से अभी सिनेमाघरों की रौनक तो लौटी नहीं है लेकिन हर बार का तरह इस बार भी ओटीटी पूरी तरह से मनोरंजन से लबरेज है। आइए बताते हैं कि आज ओटीटी पर क्या रिलीज होगा?
आज होगा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो व जी5 का त्रिकोणीय मुकाबला, साथ में चुनौती डिजनी प्लस की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात बाकी है
बात देसी सामग्री से शुरू करते हैं। इस शुक्रवार को जी5 अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'रात बाकी है' रिलीज करने वाला है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में पाउली डैम, दीपानीता शर्मा, राहुल देव, अनूप सोनी, आकाश दहिया आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक रात की ही है इसमें कार्तिक और वासुकी एक जोड़ा है जो 12 साल पहले अपना रिश्ता खत्म कर चुका है। और, अचानक से एक रात ये दोनों मिलते हैं। इसी रात एक हत्या भी होती है और भी कई घटनाएं एक साथ घटने के बाद यह रात बहुत लंबी होती है।
मिसमैच्ड
नेटफ्लिक्स भी आज हिंदी भाषा की एक वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' रिलीज करने जा रहा है। डेटिंग पर आधारित इस सीरीज में प्राजक्ता कोली, रोहित सराफ, विहान समाट, तारुक रैना, कृतिका भारद्वाज, रणविजय सिंघा, मुस्कान जाफरी, देवयानी सूरी, अभिनव शर्मा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपनी पढ़ाई पूरी करके कुछ बड़ा करने की सोच रही है। लेकिन, उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह शादी कर ले। वह लड़की फिर अपने माता-पिता और अपने सपनों के बीच किस तरह सामंजस्य बिठाती है?
ए सिंपल मर्डर
अक्सर विदेशी सामग्री पर ही निर्भर रहने वाला सोनी लिव भी अब धीरे धीरे टक्कर में है। वह अपनी ओरिजिनल 'ए सिंपल मर्डर' वेब सीरीज के साथ आज एक बड़ा धमाका करने वाला है। इस वेब सीरीज की कहानी कुछ इत्तेफाकों से शुरू होती है और बाद में वही इत्तेफाक गंभीर घटनाएं बन जाते हैं। और इन घटनाओं की वजह बनता है इसके सभी किरदारों का लालच। यह एक डार्क कॉमेडी सीरीज होगी जिसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुशांत सिंह, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, गोपाल दत्त, प्रिया आनंद, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
द पैक
आज अमेजॉन प्राइम वीडियो भी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द पैक' रिलीज करने वाला है। यह वेब सीरीज एक किस्म की प्रतियोगिता है जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में एक प्रतियोगी अपने कुत्ते के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रतियोगिता में अपने कुत्ते के साथ मिलकर उस प्रतियोगी को कुछ चुनौतीपूर्ण काम करने होंगे। जीतने वाले को पांच लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को होस्ट करने का काम स्वर्ण पदक विजेता स्कीयर लिंजी वन अपने कुत्ते लूसी के साथ करेंगी।