फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gullak Season 3: मिश्रा परिवार में फिर बनेंगे मजेदार किस्से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'गुल्लक' सीजन 3

Tue, 05 Apr 2022 07:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Gullak Season 3 To Stream On Sony Liv From 7 April mishra family is back
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों के लिए उनकी चॉइस के हिसाब से आज के समय में ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज की भरमार है। इस पर दर्शकों को एक्शन से लेकर क्राइम और कॉमेडी सब देखने को मिल जाता है। वैसे तो ओटीटी प्लेटफार्म पर आपको कई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी, लेकिन 'गुल्लक' बेवसीरीज कई मायनों में अलग है। इस सीरीज को आप अपने परिवार संग बैठकर देख सकते हैं। 'गुल्लक' में कलाकारों ने अभिनय से एक परिवार की स्थितियों का बखूबी दिखाया है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आए थे और अब एक बार फिर से सबको गुदगुदाने गुल्लक सीजन 3 भी रिलीज होने वाला है।

Gullak Season 3 To Stream On Sony Liv From 7 April mishra family is back
गुल्लक - फोटो : social media

हर मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है 'गुल्लक'
पिछले दो सीजनों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद मिश्रा परिवार एक बार फिर नए 'किस्सों' के साथ वापसी कर रहा है। इस सीरीज में बारीकी के साथ एक मध्यम वर्गीय परिवार के बनते-बिगड़ते रिश्तों और उनकी परेशानियों को बहुत ही हल्के-फुल्के तरीके से दिखाया गया है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।  इन कहानियों को दर्शाने के लिए दिलचस्प किस्सों का सहारा लिया गया है। फिलहाल 'गुल्लक सीजन 3' में इस बार परिवार के बेटे और उसकी सैलरी को लेकर मजेदार किस्सा दिखाया जाएगा।

Gullak Season 3 To Stream On Sony Liv From 7 April mishra family is back
गुल्लक का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
पारिवारिक कॉमेडी है 'गुल्लक'
पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज गुल्लक एक मजेदार पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें जिंदगी की परेशानियों को भी किस्सागोई की तरह दिखाया गया है। जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता रजवार जैसे कलाकार इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gullak Season 3 To Stream On Sony Liv From 7 April mishra family is back
गुल्लक नया सीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगा गुल्लक सीजन 3
गुल्लक 3 का ट्रेलर मेकर्स ने पहले ही रिलीज कर दिया था, जो फैंस को काफी पसंद आया है और अब गुल्लक सीजन 3 रिलीज भी होने वाला है। कॉमेडी के डोज के लिए कुछ ही समय बाकी है। इसे ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर 07 अप्रैल 2022 को को रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed