सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज में डेब्यू को लेकर फूली नहीं समा रही हैं सयामी खेर, एजेंट के तौर पर आएंगी नजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Hotstar Specials spy thriller series Special Ops starring saiyami kher directed by Neeraj Pandey
सयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दर्ज कराने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में अभिनेत्री सयामी खेर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने साल 2016 में फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जया' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। जल्द ही वह केके मेनन, विनय पाठक और दिव्या दत्ता जैसे सितारों से सजी सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आएंगी। यह सीरीज संसद हमले पर आधारित है जिसे फिल्मकार नीरज पांडे बना रहे हैं। 

Trending Videos
Hotstar Specials spy thriller series Special Ops starring saiyami kher directed by Neeraj Pandey
स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया

सैयामी ने अपनी नई पारी को लेकर खुशी साझा की है। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर इस तरह का प्लेटफॉर्म और शो एक मौके के स्वरूप है। मैं इस सफर का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। नए प्लेटफॉर्म की शुरूआत करना काफी रोचक है। एक अभिनेत्री के तौर पर जो चीजे पहले नहीं आजमाई गई है उसे आजमाने का अपना ही मजा है। फिल्म की अच्छी रिलीज तारीख और स्क्रीन के लिए वितरकों की तलाश का अब कोई संघर्ष नहीं है। अच्छे कंटेंट के साथ किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन दर्शक मिल सकते हैं और फिल्म निर्माता इसे सकारात्मक तौर पर देख रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hotstar Specials spy thriller series Special Ops starring saiyami kher directed by Neeraj Pandey
सैयामी खेर

सयामी के अनुसार प्रत्येक माध्यम की अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन रचनात्मक संतुष्टि बहुत बड़ी है, 'वेब शो एक समय की अवधि में शूट किए जाते हैं जो किसी फिल्म की शूटिंग में लगने वाले समय से अधिक हो सकता है, इसलिए कभी-कभी आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका लुक एक जैसा ही बना रहे।  इसके अलावा जहां फिल्मों में हमें पता होता है की फिल्म खत्म कैसे होगी लेकिन वेब शो में कहानी और पात्र सीजन दर सीजन आगे बढ़ जाते हैं।  इसलिए अभिनेता को निरंतरता का खास अंदाजा नहीं होता  है। यह देखना बेहद रोमांचक होता है कि लेखक अगले सीजन के लिए कहानी और किरदारों को क्या नया मोड़ देते हैं।'

Hotstar Specials spy thriller series Special Ops starring saiyami kher directed by Neeraj Pandey
सैयामी खेर

साउथ सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी सयामी इस सीरीज में एक अंडरकवर एजेंट के तौर पर नजर आएंगी। अपनी तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, 'मैंने अंडरकवर एजेंट और उनके जीवन के बारे में कई पत्रिकाओं और ऑनलाइन लेखों को पढ़ा। मैंने 'इनसाइड रॉ' नाम की एक पुस्तक भी पढ़ी जो बेहद शानदार थी। अंडरकवर एजेंट होते हुए सामान्य जीवन जीने की कहानियों को जानना काफी रोचक है।  इससे मुझे अपने किरदार को बेहतर बनाने में मदद मिली।' गौरतलब है कि सयामी साल 2018 में तेलुगू फिल्म 'रे', 2016 में हिंदी फिल्म 'मिर्जया', 2018 में मराठी फिल्म 'मौली' में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही चर्चा है कि उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स में वेब सीरीज 'ब्रीद 2' और अनुराग कश्यप की एक फिल्म भी शुमार है। 

शर्टलेस तस्वीर के साथ कोरोनावायरस पर सलमान का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, लिखा- 'हमारी सभ्यता में..'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed