{"_id":"5e5f14cd8ebc3eeb1d5e1840","slug":"viacom-launches-voot-select-feature-first-two-web-series-asur-and-marzi-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायकॉम ने लॉन्च किया 'वूट सेलेक्ट' फीचर, दो नई वेब सीरीज असुर और मर्जी से हुई नए ऐप की बोहनी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
वायकॉम ने लॉन्च किया 'वूट सेलेक्ट' फीचर, दो नई वेब सीरीज असुर और मर्जी से हुई नए ऐप की बोहनी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वूट सेलेक्ट लॉन्चिंग
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की रेस में वायकॉम 18 ने भी अपना प्रीमियम वाला फंडा शुरू कर दिया है। वायकॉम 18 का एक ऐप 'वूट' बाजार में पहले से ही खुद को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। अब इसी ऐप में एक बदलाव करके दर्शकों के लिए 'वूट सेलेक्ट' के विकल्प का ईजाद किया गया है, जिसमें आप पैसे देकर सामग्री देख सकेंगे।
2 of 5
वूट सेलेक्ट लॉन्चिंग
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वूट सेलेक्ट' में टैरिफ प्लान कुछ ऐसे रखे गए हैं, जिनसे ग्राहकों को आराम से ललचाया जा सकता है। बदले में इस ऐप में दर्शकों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शो देखने को मिलेंगे। अगर कोई एक महीने का टैरिफ प्लान लेता है तो उसे 99 रुपये चुकाने होंगे, वहीं कोई अगर पूरे एक साल के लिए 'वूट सेलेक्ट' का ग्राहक बनता है, तो उसे 499 रुपये का भुगतान करना होगा।
3 of 5
वूट सेलेक्ट लॉन्चिंग
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत में पहले से मौजूद इसके मुकाबले के ओटीटियों की बात करें तो ये प्लान जी5, ऑल्ट बालाजी, एरोस नाउ और सोनी लिव लगभग बराबर ही हैं। भारत में नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो के ग्राहक सबसे ज्यादा हैं, लेकिन इनके पैसे भी बहुत ज्यादा हैं। दूसरी भाषा में अगर कहें तो वायकॉम ने पैसों के मामले में बड़ी कोताही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वूट सेलेक्ट लॉन्चिंग
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वूट' ऐप में अपने नए फीचर 'वूट सेलेक्ट' की लॉन्चिंग पर इसके कर्ता-धर्ताओं ने अपनी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ओरिजिनल वेब सीरीजों के बारे में खुलासा किया है। इन सीरीजों में मर्जी, असुर, इल्लीगल, द राइकर केस और क्रैकडाउन मुख्य हैं। प्रोग्राम की लॉन्चिंग के साथ ही मर्जी और असुर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। बाकी के सभी प्रोजेक्ट भी बहुत जल्द इस प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
वूट सेलेक्ट लॉन्चिंग
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ओरिजिनल सामग्री की बात करें तो वूट के लिए यह नया नहीं है, क्योंकि वूट इससे पहले भी दर्शकों को ओरिजिनल सामग्री प्रदान करता रहा है। खुद के प्लेटफॉर्म में भव्यता न होने ही वजह से वूट ने अपने 'ताजमहल 1989' और 'जामताड़ा- सबका नंबर आएगा' जैसे प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज करवाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।